फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One nation one Ration card benifit everyone

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना से सभी को होगा लाभ

Sun, 13 Dec 2020 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
One nation one Ration card benifit everyone
झांसी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर पीएम मोदी की आवाज में एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना का प्रचार प्रचार किया जा रहा है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर की भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने एक राष्ट्र एक राशन योजना के प्रचार प्रसार के लिए रेलवे का सहारा लिया है। इसमें पीएम मोदी की आवाज में बताया जा रहा है कि अब पूरे भारत के लिए एक राष्ट्र एक राशन कार्ड की व्यवस्था हो रही है। इसका सबसे बड़ा लाभ उन गरीब लोगों को मिलेगा जो रोजगार या दूसरी आवश्यकताओं के लिए अपना गांव छोड़कर कहीं और जाते हैं। फिर दूसरा कोई व्यक्ति अपनी आवाज में कहता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन एनएफएसए के लाभार्थियों के लिए यह योजना बनी है। एक देश एक राशन कार्ड की व्यवस्था से जरूरत में लाभार्थी अपने मौजूदा राशन कार्ड से ही देश के किसी भी हिस्से किसी भी दुकान से राशन ले सकते हैं। योजना की अधिक जानकारी के लिए 14445 पर संपर्क करें। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सभी प्रमुख स्टेशनों पर उक्त योजना का प्रचार प्रसार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed