फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One month BP medicine will be available at health and wellness center

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मिलेगी एक महीने की बीपी की दवा

Sun, 06 Mar 2022 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
One month BP medicine will be available at health and wellness center
झांसी। इंडिया हाइपरटेंशन कंट्रोल इनिशिएटिव प्रोग्राम के तहत अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर बीपी कार्ड की सुविधा मिलेगी। यहां से उन्हें एक महीने की बीपी की दवा दी जाएगी। इसकी शुरूआत बबीना ब्लॉक से की जा रही है। कार्यक्रम के तहत 30 साल से अधिक आयु के लोगों की बीपी, शुगर की पहचान की जाती है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जनपद में अब तक 4890 से अधिक मरीजों की पहचान कर उनके बीपी कार्ड बनाए जा चुके हैं। अगले साल जून तक 16000 मरीजों के कार्ड बनाने का लक्ष्य है। प्रोग्राम के जरिए मरीजों को एक बीपी कार्ड भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके जरिए व्यक्ति अपने जिले और देश के जिन 100 शहरों में जहां ये कार्यक्रम चल रहा है, वहां से कार्ड दिखाकर दवाएं ले सकते हैं। गांव में एएनएम द्वारा इन बीपी कार्ड धारकों को समय-समय पर ट्रैक कर नियमित जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सीएचसी, पीएचसी के साथ-साथ अब ये कार्यक्रम ब्लॉक के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी शुरू कर दिया गया है। डब्लूएचओ के प्रतिनिधि स्टेट कार्डिओवस्कूलर हेल्थ ऑफिसर डॉ. कड़िया, एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतिभा वर्मा, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के जनपद प्रतिनिधि अनुज चौधरी ने सीएचओ को प्रशिक्षण दिया। अब इन सेंटरों पर बीपी, शुगर के मरीजों को एक महीने की दवा, जांच नि:शुल्क मिलेगी। इस दौरान डॉ. अंशुमान तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed