फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One hundred kilometer pipeline laying work remains

Jhansi News: सौ किलोमीटर पाइप लाइन बिछने का काम बाकी

Wed, 12 Aug 2026 02:27 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 12 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
One hundred kilometer pipeline laying work remains
झांसी। अमृत फेज-टू के तहत अभी करीब 100 किलोमीटर में पाइप लाइन बिछाने का काम बाकी है। इस प्रोजेक्ट के जरिए महानगर के 20 हजार से अधिक घरों तक पानी पहुंचाया जाना है। अगले एक साल में यह काम भी पूरा कराया जाना है।
विज्ञापन

महानगर के अधिकांश इलाकों में अमृत फेज वन के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। महानगर पेयजल योजना के तहत इनमें से अधिकांश इलाकों को पानी भी दिया जा रहा है लेकिन, इनमें से नंदनपुरा, नगरा, प्रेमनगर, रॉयल सिटी, मेडिकल कॉलेज, सरोज अस्पताल, सखी के हनुमान मंदिर, गुमनावारा समेत कई इलाकों में पाइन लाइन डालने का काम नहीं कराया जा सका था। इसके लिए दिसंबर-2024 में अमृत
विज्ञापन

फेज -2 आरंभ हुआ। इसके तहत 157 करोड़ की लागत से इन इलाकों में पाइप लाइन बिछाने का काम आरंभ कराया गया। इस प्रोजेक्ट के तहत 267 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जानी थी। जल निगम अभियंताओं ने बताया कि अभी तक 167 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। अब करीब 100 किलोमीटर में पाइप लाइन बिछाने का काम कराया जा रहा है। अधिशासी अभियंता मुकेश पाल सिंह के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के जरिए अगले साल से इन इलाकों में भी पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



000
नवंबर महीने से लहर गिर्द में 24 घंटे पानी
महानगर में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति की भी योजना है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत लहर गिर्द से इस योजना को शुरू किया जाना है। जल निगम अफसरों के मुताबिक घरों तक पाइप लाइन बिछा दी गई है। घरों में पानी के संयोजन भी करा दिए गए हैं। अब इन घरों में मीटर लगाए जाने का काम ही बचा है। मीटर लगाए जाने के बाद यहां नवंबर माह से 24 घंटे जलापूर्ति आरंभ की जाएगी। एक्सईएन मुकेश पाल सिंह के मुताबिक इस डेडलाइन के लिहाज से तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed