फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One hundred and fifty farmers of the district will get solar pumps on subsidy

पीएम कुसुम के तहत सवा सौ किसानों को मिलेगा सब्सिडी सोलर पंप का फायदा

Thu, 27 Oct 2022 11:25 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
One hundred and fifty farmers of the district will get solar pumps on subsidy
झांसी। पीएम कुसुम योजना के जरिए जनपद के करीब सवा सौ किसानों का इस बार सब्सिडी सोलर पंप का फायदा मिल सकेगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। कृषि अफसरों के मुताबिक इसका फायदा उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनके पास बोरिंग की सुविधा पहले से उपलब्ध है।
विज्ञापन

फसल उत्पादन की लागत कम करने के लिए केंद्र सरकार ने दो वर्ष पहले पीएम कुसुम योजना आरंभ की थी। इसके तहत किसानों को सिंचाई के लिए सब्सिडी पर सौर ऊर्जा आधारित पंप दिए जाने हैं। इसकी मदद से किसान बिना डीजल और बिजली खर्च किए अपने खेतों की सिंचाई कर सकेंगे। उपनिदेशक कृषि महेंद्र पाल सिंह के मुताबिक तीन एचपी (डीसी) के 65, पांच एचपी (एसी) के 54 सौर ऊर्जा पंप दिए जाएंगे। इसी तरह 7.5 एचपी (एसी) के चार एवं 10 एचपी (एसी) के दो पंप दिए जाएंगे। यह पंप सौर ऊर्जा पर काम करेंगे। यह संयत्र सब्सिडी पर किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसका लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। लक्ष्य पूरे होने तक इनकी बुकिंग कराई जाएगी। जिन किसानों के ऑनलाइन टोकन जनरेट हो जाएंगे उनको अपना कृषक अंश सात दिन के अंदर जमा करना होगा। उपनिदेशक के मुताबिक यह पंप उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनके पास बोरिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed