फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One half hours fight women from PRD officer

पीआरडी जवान से अस्मिता बचाने के लिए आधे घंटे तक संघर्ष करती रही महिला रेल यात्री

Thu, 07 Jan 2021 01:11 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 07 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
One half hours fight women from PRD officer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज के सुनसान स्थान पर पीआरडी जवान से अस्मिता बचाने के लिए महिला रेल यात्री आधे घंटे तक संघर्ष करती रही। इस संघर्ष में उसकी चूड़ियां तक टूट गईं। मगर जवान को रहम नहीं आया। आरोपी जवान करारी स्टेशन पर पटरियों की सुरक्षा में तैनात है। रात ड्यूटी में वह चाबी मैन के साथ चलता है। अभी वह दो दिन से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा था। वहीं, बुधवार की दोपहर सीओ रेलवे नईम खान मंसूरी, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॅारेंसिक टीम ने मौके से महिला की टूटी चूड़ियां बरामद कीं।
विज्ञापन


रेलवे ने प्रांतीय रक्षक दल से 35 पीआरडी जवान ले रखे हैं। इसमें सात जवान आरपीएफ के लिए काम कर रहे हैं। आरपीएफ उनकी ड्यूटी तीन पालियों में रेलवे आफीसर्स कॉलोनी में लगाती है। इसी तरह रेल पथ निरीक्षकों के पास 28 जवान हैं। इन जवानों की ड्यूटी रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक पटरियों की सुरक्षा में रहती है। एक चाबी मैन के साथ एक जवान को अलग- अलग सेक्शनों में पेट्रोलिंग के लिए भेजा जाता है। इन दिनों सीपरी बाजार क्षेत्र के पाल कॉलोनी हाईवे अड्डे के निकट रहने वाला पीआरडी जवान सरमन सिंह करारी स्टेशन पर तैनात है। रात में वह चाबीमैन के साथ पटरियों की सुरक्षा करता है। पिछले दो दिन से वह ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा था।
विज्ञापन


वह दो महीने पहले आरपीएफ में ड्यूटी करता था। इस कारण वह रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था से भलीभांति परिचित है। इसी बात का लाभ उठाकर वह मंगलवार रात बाइक से स्टेशन पहुंच गया। रेलवे स्टेशन परिसर में एकांत में बैठे नए उम्र के देहाती पति- पत्नी को देखकर उसने घटना को अंजाम देने का ताना बाना बुन डाला। मेडिकल कॉलेज परिसर में पहुंचने के बाद वह महिला यात्री को बाइक पर बिठाकर काफी देर तक इधर- उधर घूमता रहा। जब वह एमटीएम के निकट सुनसान जगह को लेकर संतुष्ट हो गया कि यहां पर दूर- दूर तक कोई दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ही उसने महिला को बाइक से उतारा। शुरूआत में महिला आधे घंटे तक अपनी अस्मत बचाने के लिए संघर्ष करती रही। सर्दीली रात में उसकी चीख भी किसी को सुनाई नहीं दी। जवान को उम्मीद नहीं थी कि यात्री का जो वह मोबाइल छीन कर ले जा रहा है। वही उसे पकड़वाने में मददगार बन जाएगा।

पीआरडी जवान महिला को धमका कर अपने साथ ले गया था। मेडिकल कॉलेज परिसर में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जल्द ही आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा। महिला का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

नईम खान मंसूरी, सीओ रेलवे।

भाई व पिता भी हैं पीआरडी जवान

दुष्कर्मी पीआरडी जवान सरमन पाल का परिवार पाल कॉलोनी में हवाई अड्डे के निकट रहता है। उसके पिता व भाई भी पीआरडी में तैनात हैं। क्षेत्र में उनके परिवार को सभी भलीभांति जानते हैं। इस घटना की खबर मिलने के बाद से परिवार में मायूसी छा गई है।

- पीआरडी में सरमन पाल पिछले आठ साल से तैनात है। वर्तमान में वह करारी स्टेशन पर ड्यूटी कर रहा था। उसको बर्खास्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
शिवराम सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed