फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One fourth of the land will be purchased by March for the formation of Bida

Jhansi News: बीडा के गठन के लिए मार्च तक खरीद ली जाएगी एक चौथाई भूमि

Sat, 06 Jan 2024 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
One fourth of the land will be purchased by March for the formation of Bida
- पहले चरण में ली जाएगी 3780 हेक्टेयर जमीन, इसी महीने होगी शुरुआत
विज्ञापन

- गजट प्रकाशित होते ही पहले आठ गांवों के किसानों से मांगी जाएंगी आपत्तियां
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के गठन के लिए मार्च 2024 तक करीब एक चौथाई भूमि की खरीद कर ली जाएगी। गजट प्रकाशित होते ही सबसे पहले आठ गांवों के किसानों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। पहले चरण में 3780 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी।ॉ
नोएडा (न्यू ओखला डेवलपमेंट इंडस्ट्रियल अथॉरिटी) की तर्ज पर झांसी में औद्योगिक शहर बीडा विकसित किया जा रहा है। यह झांसी सदर तहसील के 33 गांवों की 14,284 हेक्टेयर जमीन पर विकसित किया जाना है। पहले चरण में आठ गांव ढिकौली, कोटखेरा, सारमऊ, डोमागोर, अंबावाय, पुनावलीकला, सिमराहा और गेवरा की जमीन ली जा रही है। यहां पर 3780 हेक्टेयर भूमि है। आयुक्त कार्यालय में बृहस्पतिवार को हुई बीडा की पहली बोर्ड बैठक में ही जमीन खरीद आदि के लिए दो हजार करोड़ बजट का आवंटन कर दिया गया। इस बजट से ये जमीन खरीदी जा रही है। बीडा के विशेष कार्यकारी अधिकारी लाल कृष्ण ने बताया कि जमीन खरीद के लिए पांच क्लस्टर बनाए गए हैं। इसमें आठ से लेकर छह गांवों को शामिल किया गया है। पहले क्लस्टर में आठ गांवों को लिया गया है। गजट प्रकाशन के बाद इन गांवों के किसानों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए दस दिन का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन


तहसील के 19 लेखपाल कर रहे गांवों का सर्वे
बीडा के गांवों का तहसील के 19 लेखपाल सर्वे कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि सर्वे में जमीन का मालिक, खातेदार, मकान, कुंआ, नलकूप है तो उसका ब्योरा आदि दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोर्ड बैठक में आवंटित बजट से मार्च तक बीडा के गठन के लिए आठ गांवों की भूमि ले ली जाएगी। ये कार्य पूरा होते ही अन्य गांवों की भूमि खरीद के लिए भी बजट मिल जाएगा। बीडा के गठन की तैयारी तेजी से चल रही हैं। - अमृत त्रिपाठी, सीईओ, बीडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed