{"_id":"635e4471dbab750bed36af77","slug":"one-died-and-one-injured-in-car-collision-in-jhansi-s-raksa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: कार की टक्कर से कई फीट उछलकर जमीन पर गिरे बाइक सवार, हादसे में किसान की मौत और पशु चिकित्सक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: कार की टक्कर से कई फीट उछलकर जमीन पर गिरे बाइक सवार, हादसे में किसान की मौत और पशु चिकित्सक घायल
Sun, 30 Oct 2022 03:01 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 30 Oct 2022 03:01 PM IST
सार
किसान अपनी बीमार भैंस को दिखाने के लिए डॉक्टर को बाइक पर बैठाकर घर जा रहा था। रास्ते में कार की टक्कर से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झांसी के रक्सा में कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। जबकि पशु चिकित्सक की हालत गंभीर है। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार कई फीट ऊपर उछलकर जमीन पर आ गिरे।
विज्ञापन
रक्सा क्षेत्र के नया खेड़ा निवासी किसान वीरेन श्रीवास (55) की भैंस बीमार हो गई थी। इसके चलते वे पशु चिकित्सक डॉ. उदय राजपूत को अपनी बाइक पर बैठाकर घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कई फुट ऊपर उछलकर जमीन पर आ गिरे। दोनों घायलों को ग्रामीणों ने एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा। यहां इलाज के दौरान वीरेन श्रीवास की मौत हो गई। जबकि, डॉ उदय राजपूत की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन