फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One and a half lakh cash caught from Rajasthan youth on UP-MP border

यूपी-एमपी बार्डर पर राजस्थान के युवक से पकड़ी डेढ़ लाख की नकदी

Sat, 12 Feb 2022 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh cash caught from Rajasthan youth on UP-MP border
झांसी। उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश बार्डर पर चेकिंग के दौरान शुक्रवार को पुलिस ने चार पहिया वाहन से डेढ़ लाख रुपये नकदी बरामद की। वाहन चालक इस नकदी के बारे में जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने नकदी सीज करके सदर ट्रेजरी में जमा कर दी।
विज्ञापन

भगवंतपुरा तिराहे पर सदर बाजार पुलिस ने चेकिंग के दौरान राजस्थान के जयपुर निवासी मोइन खान पुत्र सलीम खान की कार रोकी। चालक के पास करीब डेढ़ लाख रुपये नकदी रखी हुई थी। पुलिस ने इस रकम के बारे में पूछताछ की लेकिन, वाहन चालक इसके बारे में कुछ बता नहीं सका। पुलिस ने नकदी को सीज करके उसे सदर ट्रेजरी में जमा करा दिया। बता दें कि चुनावों को देखते हुए पचास हजार से अधिक नकदी मिलने पर उससे संबंधित कागज दिखाने होते हैं।
विज्ञापन

बबीना विधानसभा में पकड़ी गई सर्वाधिक नकदी
विधानसभा चुनावों की आचार संहिता लगने के बाद से उड़नदस्ते ने चारों विधानसभा में सर्वाधिक नकदी बबीना विधानसभा क्षेत्र से पकड़ी है। पुलिस विभाग के आंकड़ोें के मुताबिक अभी तक बबीना में 36,72,070 रुपये की धनराशि सीज की जा चुकी। इसी तरह झांसी सदर में 30,50,790 रुपये, मऊरानीपुर में 4,64,400 एवं गरौठा में कुल 25,00,400 रुपये बिना आवश्यक प्रपत्रों के ले जाया रहा था। यह रकम सीज करके ट्रेजरी में जमा कराई गई है। इसके अलावा दस्ते ने विभिन्न स्थानों से कुल 43 टैबलेट भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed