फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One and a half crore will be spent for cow service, 13 cow shelters will be built

Jhansi News: गोसेवा के लिए खर्च होंगे डेढ़ करोड़, बनेंगी 13 गोशालाएं

Tue, 20 May 2025 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
One and a half crore will be spent for cow service, 13 cow shelters will be built

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। निराश्रित गोवंश को संरक्षण देने के लिए प्रदेश सरकार ने झांसी मंडल के तीनों जिलों में गोशालाओं का निर्माण करा रही है। सभी गोशालाओं का निर्माण इस वर्ष के आखिरी तक पूरा हो जाने का अनुमान है। इन पर एक करोड़ 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

इनमें गोवंशों के लिए भूसा स्टॉक, छाया के लिए शेड, पीने के पानी के लिए बोरिंग सहित अन्य सुविधाओं से लैस की जाएंगी।झांसी जिले में चार वृहद गोशालाओं का निर्माण पठगुआं, मवहेटा, गुरहा और उल्दन में किया जा रहा है। वहीं, जालौन जिले में भी चार बड़ी गोशालाएं नदीगांव, बंधा डकोर, गधेला और गोपालपुरा में बन रही हैं। इसी प्रकार, ललितपुर जिले में पांच वृहद गोशालाएं टोरिया, ठनगना, बीजरूठा, बानपुर और काला पहाड़ में बन रही हैं। ललितपुर जिले में निर्माणाधीन पांच में से दो गोशालाएं इसी महीने शुरू हो जाएंगी। निर्माणाधीन सभी वृहद गोशालाओं में प्रत्येक गोशाला में 400 निराश्रित गोवंशों को संरक्षित करने की क्षमता होगी।झांसी मंडल में फिलहाल छोटी-बड़ी 777 गो आश्रय स्थल हैं। झांसी में 310, जालौन में 415 एवं ललितपुर में 52 गो आश्रय स्थल हैं। इनमें कुल 1,50,597 गोवंश रखे गए हैं। झांसी में 58442, जालौन में 45307 और ललितपुर में 46868 गोवंश संरक्षित हैं। झांसी मंडल के पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ अरविंद कुमार सागर ने बताया कि मंडल के तीनों जनपदों झांसी, ललितपुर और जालौन में वर्तमान समय में 13 गोशालाओं का निर्माण कार्य चल रहा है। इनमें से दो का काम इसी महीने पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed