{"_id":"575b13a74f1c1b3b0c9c59ce","slug":"on-the-first-friday-of-ramadan-head-bowed-in-prostration","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान के पहले जुमे पर सजदे में झुके सिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान के पहले जुमे पर सजदे में झुके सिर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
ramjan, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रमजान उल मुबारक के पहले जुमे पर मुस्लिमों ने मस्जिदों में नमाज अदा कर अल्लाह से देश में अमन चैन की दुआ मांगी। वहीं, नमाज के बाद उत्साह पूर्वक गरीबों व फकीरों को जकात दिया। इस दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बना।
शुक्रवार को रमजान के पहले जुमे को लेकर लोगों में विशेष उत्साह दिखा। दोपहर में जुमे की नमाज पढ़ने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में उमड़ने लगे। इस दौरान कई मस्जिदों के बाहर तेज धूप से बचने के लिए टेंट भी लगाए गए, जहां लोगों ने नमाज अदा की।
इधर, बिसाती बाजार स्थित मस्जिद में नमाज से पूर्व मुफ्ती मोहम्मद साबिर कासमी ने अपनी तकरीर में कहा कि जुमा के दिन इबादत करने से ज्यादा शबाब मिलता है और रोजे रखने से इंसान बहुत सी बीमारियों से बचता है। रोजा बुराईयों से बचाता है और रोजे का मकसद दिल को पाक साफ करना है। वहीं, जुमे की नमाज महानगर के सभी मस्जिदों में अदा कराई गई।
विज्ञापन
जिनमें प्रमुख रूप से मरकजी की मस्जिद, जामा मस्जिद सीपरी बाजार आदि है। वहीं, इस दौरान मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में साफ सफाई के अलावा बिजली व्यवस्था चौकस रही। मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के लिहाज से पुलिस कर्मी तैनात किए गए।
खूब हुए इफ्तार कार्यक्रम
पाक रमजान के पहले जुमा पर अन्य दिनों की अपेक्षा खूब इफ्तार कार्यक्रम हुए। यह कार्यक्रम लोगों ने मस्जिदों व घरों में आयोजित किए। वहीं, तरावीह में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
बरसात के लिए दुआ मांगें नमाजी
जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद हाशिम ने लोगों से अपील की है कि लोग तरावीह के बाद खुदा से बरसात के लिए दुआ मांगें।