फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Old man's dead body found hanging, family members said it was suicide due to illness

Jhansi News: फांसी के फंदे पर लटका मिला वृद्ध का शव, परिजनों ने बीमारी के चलते बताया आत्महत्या

Fri, 29 Sep 2023 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Old man's dead body found hanging, family members said it was suicide due to illness
कमरे के दरवाजे के ऊपर रोशनदान खिड़की पर साड़ी के फंदे से लगाई फांसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बीमारी के चलते वृद्ध ने फांसी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे के दरवाजे पर स्थित रोशनदान से साड़ी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली अंतर्गत ग्राम जिजयावन निवासी काशीराम पटेल (72) बृहस्पतिवार की सुबह अपने घर पर था। जबकि परिजन खेत पर गए हुए थे। सुबह करीब 10 बजे खेत से जब परिजन लौटकर घर आए तो यहां कमरे के दरवाजे के ऊपर लगी रोशनदान खिड़की से साड़ी के फंदे पर काशीराम फांसी पर लटका हुआ मिला। जबकि नीचे खटिया रखी थी। जिसे देखकर अनुमान लगाया गया कि काशीराम ने खटिया पर खड़े होकर फांसी लगाई थी। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर एकत्रित हो गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि काशीराम को आंखो से कम दिखाई देता था और बीमार भी रहते थे। उनका इलाज भी चल रहा था। बीमारी से परेशान होकर काशीराम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed