फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   old game being played during lockdown.

सांप सीढ़ी, अष्टा चंगा जैसे पारंपरिक खेलों की आई याद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
old game being played during lockdown.
ludo - फोटो : demo
घरों में खेले जाने वाले जिन पारंपरिक खेलों को बच्चे भूल चुके थे। लॉकडाउन के पहरे ने पुन: वह सभी याद दिला दिए। बच्चे अब परिजनों के साथ सांप सीढ़ी, लूडो, अष्टा चंगा, चंदा पउवा, चपेटा, राजा मंत्री चोर सिपाही, चखरी जैसे अनेक परंपरागत खेलों में मस्त हो गए हैं। हालांकि कई बच्चे अब भी वीडियो गेम में दिलचस्पी दिखा रहे है। लेकिन अधिकांश अभिभावकों व बच्चों का कहना है, कि पारंपरिक खेल ही बेहतर है। इससे एक ाग्रता को बढ़ावा मिलता है। साथ ही हंसी खुशी का माहौल भी रहता है। तनाव कहीं भी नजर नहीं आता है। सांप सीढ़ी, लूडो और नागिन गिप्पी जैसे पारंपरिक खेल घर में ही खेलते हैं। इसमें दादाजी को भी शामिल कर लेते हैं। इन खेलों में बहुत मजा आता है। सूर्यांश सिंह, आवास विकास घर में कैरम, लूडो, शतरंज और चपेटा परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर खेलते हैं। इससे पूरा समय बीत जाता है और अच्छा भी लगता है। पूर्वी, फ्रेंडस कालोनी ऑनलाइन पढ़ाई के बाद घर में हम सभी बच्चे अष्टा चंगा, कैरम आदि खेलते हैं। इन खेलों में हिस्सा लेकर बहुत अच्छा लगता है। संस्कार यादव, भगवंतपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed