फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   OHE broke and fell on the engine near Jakhlaun station of Jhansi-Bina railway line

Jhansi: इंजन पर टूट कर गिरी ओएचई, बीना स्टेशन पर रोकी गईं कई ट्रेनें; डेढ़ घंटे प्रभावित रहा यातायात

Sun, 20 Oct 2024 01:11 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Sun, 20 Oct 2024 01:11 PM IST
सार

झांसी-बीना रेलमार्ग के जाखलौन स्टेशन के पास ओएचई टूटकर इंजन पर गिर गई। इससे डेढ़ घंटा रेल यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान कई ट्रेनों को बीना स्टेशन पर रोका गया।
 

विज्ञापन
OHE broke and fell on the engine near Jakhlaun station of Jhansi-Bina railway line
ट्रेन

विस्तार

झांसी-बीना रेलमार्ग के जाखलौन स्टेशन के पास ओएचई टूटकर इंजन पर आ गिरी। इससे अप, डाउन और तीसरी लाइन का रेल यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंचे रेलकर्मियों ने ओएचई की मरम्मत कार्य शुरू किया। इस दौरान आधा दर्जन ट्रेनों को बीना स्टेशन पर रोका गया। घटना में डेढ़ घंटा रेल यातायात प्रभावित रहा। 

विज्ञापन


घटना रविवार सुबह 8.24 बजे की है, जब झांसी की ओर आ रही मालगाड़ी के इंजन के पेंटो से विद्युत सप्लाई देने वाली ओएचई (ओवर हेड इक्यूपमेंट) केबल टूटकर इंजन पर गिर गिर गई। इस घटना से झांसी-बीना, बीना-झांसी समेत तीसरी लाइन पर भी रेल यातायात ठप हो गया। यहां विद्युत तार टूटने से लोकमान्य तिलक-गारेखपुर स्पेशल एक्सप्रेस को धौर्रा स्टेशन पर रोक दिया गया। 
विज्ञापन


वहीं, कामयानी एक्सप्रेस को मोहासा स्टेशन पर रोका गया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस, महामना एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस को बीना स्टेशन पर रोका गया। घटना में तीनों लाइन का यातायात डेढ़ घंटे प्रभावित रहा। सुबह 10.16 बजे तक संचालन बहाल हो सका। पीरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ओएचई क्षतिग्रस्त होने से यातायात प्रभावित हुआ था, जिसके बाद मरम्मत कर संचालन बहाल कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed