फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Officials remained alert after the controversy over removal of temple on government land, police vigil was maintained throughout the day

Jhansi News: सरकारी जमीन पर मंदिर हटाने के विवाद के बाद अलर्ट रहे अधिकारी, पूरे दिन रहा पुलिस का पहरा

Fri, 21 Mar 2025 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Officials remained alert after the controversy over removal of temple on government land, police vigil was maintained throughout the day
समथर। बुधवार को नगर के चौपड़ बाजार में नगर पालिका द्वारा सरकारी जमीन पर शिवलिंग और मंदिर को हटाने को लेकर हिंदू संगठन द्वारा किए गए विरोध के बाद बृहस्पतिवार को एसडीएम और सीओ समेत प्रशासनिक अमला अलर्ट रहा। पिछले 24 घंटे से विवादित स्थल पर पुलिस का पहरा लगा हुआ है, पूरे दिन नगर में इसकी चर्चा होती रही।
विज्ञापन

नगर के चोपड़ा बाजार में एक महिला ने कई वर्षों से खाली पड़ी सरकारी जगह पर भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा कर दी थी। और इस जमीन को अपनी बताने लगी यह जमीन महिला के घर से लगी हुई है। सूत्रों का कहना है कि कभी जमीन पर किसी व्यक्ति द्वारा न्यायालय में मुकदमा दायर किया था। न्यायालय का निर्णय नगर पालिका के हक में हुआ और जमीन नगर पालिका के अभिलेखों में दर्ज की गई है। पिछले दिनों नगर पालिका ने इसी जमीन पर दुकान बनाने का टेंडर निकाल दिया तो जमीन पर काबिज रहने की नियत से महिला ने अभी कुछ दिन पहले जमीन पर शिवलिंग का निर्माण करा दिया, लेकिन बुधवार को नगर पालिका द्वारा जेसीबी से कब्जा हटवाया। शिवलिंग क्षतिग्रस्त होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकताओं द्वारा विरोध किया गया और मंदिर में रखी मूर्ति क्षतिग्रस्त होने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। हालांकि प्रशासन मुस्तैदी से अलर्ट रहा।
विज्ञापन

एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि प्रकरण की जांच की जा रही है। नगर पालिका द्वारा जो प्रक्रिया अपनाई गई उसका लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा था। लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेंद्र चौधरी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने कहा कि उच्चाधिकारियों को इस जमीन से संबंधित प्रपत्र दे दिए गए हैं। यह जमीन नगर पालिका की है, जो नगर पालिका के अभिलेखों में दर्ज है। इस जमीन पर दुकान बनाए जाने का टेंडर भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed