फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Officers reached the house of farmer Raghuveer Pal, who became victims of corrupt system

भ्रष्ट तंत्र का शिकार हुए किसान रघुवीर पाल के घर पहुंच ही गए अफसर, परिजनों का हाल जाना

Thu, 07 Jul 2022 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Officers reached the house of farmer Raghuveer Pal, who became victims of corrupt system
मोंठ। ग्यारह सालों से जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए भटक रहे किसान रघुवीर पाल ने शनिवार को समाधान दिवस से लौटकर फांसी लगाकर जान दे दी थी। किसान ने जो सुसाइड नोट छोड़ा था उसमें लिखा था कि लेखपाल और राजस्व निरीक्षक जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए 18 हजार रुपये मांग रहे थे। उसके पास पैसा था नहीं लिहाजा अपना जीवन खत्म करने का फैसला कर लिया। भ्रष्ट तंत्र का शिकार हुए किसान के घर कोई अफसर नहीं गया था। अमर उजाला ने इस खबर को प्रकाशित किया था। 4 जुलाई को अधिकारी किसान के घर पहुंच ही गए और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

पूंछ थाना इलाके के गांव फतेहपुर स्टेट निवासी किसान रघुवीर पाल (68) नौ बीघा जमीन के काश्तकार थे। 1976 में जब चकबंदी हुई थी तो उनकी 65 डिसमिल जमीन पड़ोसी ने दबा ली थी। इसके लिए रघुवीर पाल लगातार संघर्ष करते रहे। पुलिस और प्रशासन के हर अफसर से गुहार लगाई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। शनिवार को मोंठ तहसील में आयोजित समाधान दिवस में भी रघुवीर पाल पहुंचे थे और वहां अपनी अर्जी दी थी। आरोप है कि यहां मौजूद लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए 18 हजार रुपये मांगे थे। जब रघुवीर पाल को लगा कि उसकी जमीन से कब्जा नहीं हटेगा तो उन्होंने समाधान दिवस से लौटकर गांव के पास खेत पर फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना के बाद से शासन से लेकर प्रशासन तक हड़कंप मच गया। लेकिन कोई भी प्रशासनिक अधिकारी किसान के घर नहीं पहुंचा। किसी भी अधिकारी ने परिवार को ढांढस बंधाने की कोशिश नहीं की। अफसरों की इसी लापरवाही को अमर उजाला ने शिद्दत के साथ उठाया। इसका असर हुआ और बुधवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामअक्षयवर सिंह चौहान और एसडीएम मोंठ अंकुर श्रीवास्तव मृतक किसान रघुवीर पाल के घर ग्राम फतेहपुर स्टेट पहुंचे। मृतक के परिवार से बातचीत की। सांत्वना दी तथा शासन प्रशासन से हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। अपर जिलाधिकारी ने मृतक के परिजनों से कहा कि इस दुख की घड़ी में जिला प्रशासन उनके साथ है, जो भी मदद हो सकती है वह करवायी जा रही है।
विज्ञापन

डीएम ने हर संभव मदद का दिया भरोसा
झांसी। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने रघुवीर पाल के परिवार वालों को अपने आफिस में बुलवाकर उनकी बात सुनी। इन सभी को भरोसा दिलाया गया कि हर संभव मदद की जाएगी। रघुवीर पाल के परिजनों का कहना हे कि झांसी मुख्यालय पर जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय में उन लोगों से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने अपने स्तर से आर्थिक सहायता भी की। परिजनों को वृक्षारोपण पट्टा दिलाए जाने तथा अन्त्योदय कार्ड बनाए जाने की बात भी की। विकलांग पुत्र के लिए भी नौकरी का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed