{"_id":"5fc94fb08ebc3e9bda5389fe","slug":"officer-upset-sp-candidate-jhansi-news-jhs1825927154","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर ने सपा उम्मीदवार को हड़काया, कहा- कान पकड़कर बाहर निकाल दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर ने सपा उम्मीदवार को हड़काया, कहा- कान पकड़कर बाहर निकाल दूंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। एमएलसी चुनाव मतगणना के दौरान उस समय भारी हंगामा शुरू हो गया जब एक वरिष्ठ अफसर ने सपा उम्मीदवार को धमकाते हुए कहा कि कान पकड़कर बाहर कर दूंगा। इतना सुनते ही सपा उम्मीदवार समेत वहां मौजूद दूसरे एजेंट बेकाबू हो उठे। सपा एजेंटों ने शोर-शराबा करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अफसरों के काफी समझाने-बुझाने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। इस वजह से करीब आधे घंटे तक मतों की छंटाई का काम बाधित रहा।
बुंदेलखंड महाविद्यालय परिसर में चल रही मतगणना के दौरान दोपहर करीब तीन बजे से मतपत्रों की छंटाई का काम शुरू हुआ। छंटाई शुरू होने के चंद मिनट के भीतर ही टेबल संख्या एक पर एक मतपत्र अवैध घोषित कर दिया गया। इस पर सपा एजेंट ने आपत्ति जताई। इसी बीच टेबल संख्या 8 में सपा उम्मीदवार के मत को भाजपा उम्मीदवार के बक्से में डाल दिया गया। टेबल संख्या चार में तीन कर्मचारी एक साथ मतपत्र खोलकर दिखाने लगे। इस पर भी सपा अभिकर्ताओं ने आपत्ति जताई। इन सारी आपत्तियों को लेकर सपा उम्मीदवार मान सिंह आरओ के पास पहुंचे और तेज आवाज में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए आपत्ति जताने लगे।
वहीं मौजूद जनपद के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अफसर ने सपा उम्मीदवार को शांत रहने की चेतावनी दी। कहा, ज्यादा हंगामा करोगे तो कान पकड़कर बाहर करा दूंगा। इतना सुनते ही सपा उम्मीदवार और एजेंट आपे से बाहर हो गए। मतगणना कक्ष के भीतर हंगामा शुरू हो गया। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन उम्मीदवार उनकी बात भी सुनने को राजी नहीं हुए। हंगामा बढ़ता देख बाहर से अतिरिक्त पुलिस फोर्स भीतर बुला ली गई। बलपूर्वक सभी एजेंटों को उनकी टेबल तक भेजा गया। तब तक आरओ सुभाष चंद्र शर्मा ने बीच-बचाव करते हुए अफसर को खेद जताने के लिए कहा, तब जाकर किसी तरह मामला शांत हुआ। भारी हो-हल्ले और हंगामे के चलते करीब आधे घंटे तक मतपत्रों की छंटाई का काम ठप रहा।
विज्ञापन
शिकायत के दौरान उम्मीदवार ने बढ़ाया हाथ, सकपका उठे डीएम
वायरल हुआ वीडियो
झांसी। सपा उम्मीदवार मान सिंह जब डीएम आंद्रा वामसी से कान पकड़कर बाहर किए जाने की शिकायत दर्ज करा रहे थे, इसी बीच उन्होंने डीएम आंद्रा वामसी के कान तक अपना हाथ भी पहुंचा दिया। सपा उम्मीदवार को हाथ बढ़ाता देख डीएम भी सकपका उठे, तुरंत उन्होंने अपना सिर पीछे खींच लिया। घटना के बाद इसका वीडियो तमाम सोशल साइट्स पर जमकर वायरल हुआ। मतगणना स्थल पर भी पूरे समय अफसर एवं कर्मचारियों के बीच इसी प्रकरण की चर्चा होती रही हालांकि सपा उम्मीदवार का कहना है कि उन्होंने सिर्फ प्रकरण समझाने के लिए ऐसा किया था।
बाहर निकाले गए मीडिया प्रतिनिधि
मतगणना स्थल के भीतर हंगामा बढ़ता देख बाहर से अतिरिक्त फोर्स भी मतगणना कक्ष के भीतर बुला ली गई। लेकिन, हंगामा शांत होने के बजाए बढ़ता ही जा रहा था। अटेवा उम्मीदवार डॉ.हरिप्रकाश यादव ने भी निष्पक्ष तरीके से मतपत्रों की छंटाई न होने का आरोप लगाया। भारी हंगामे के फोटो खिंचते और कवरेज होते देख प्रशासन ने सबसे पहले मीडिया प्रतिनिधियों को बाहर करा दिया। उसके बाद किसी तरह पुलिस की मदद से स्थिति नियंत्रित हुई।