{"_id":"5eee4c918ebc3e43106ce759","slug":"officer-and-police-man-unstal-chines-app-jhansi-news-jhs169564955","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों और पुलिसकर्मियों ने मोबाइल से हटाए चीनी एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों और पुलिसकर्मियों ने मोबाइल से हटाए चीनी एप
विज्ञापन
चीनी एप
- फोटो : ???? ??
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। गलवां घाटी पर चीन द्वारा भारतीय जवानों पर किए गए हमले के बाद पूरे देश में नाराजगी है। साथ ही चीन द्वारा साइबर अटैक करने की सुगबुगाहट के बीच शासन ने पुलिस अफसरों व सिपाहियों को मोबाइल से चीनी एप हटाने के निर्देश दिए थे। इस पर जिले के आला अफसरों समेत पुलिसकर्मियों ने चीनी एप हटा दिए हैं। पुलिसकर्मियों के परिजनों ने भी मोबाइल से एप हटाने शुरू कर दिए हैं।
शुक्रवार को एसटीएफ ने राज्य के सभी पुलिसकर्मियों को 52 मोबाइल एप अनस्टाल करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से प्रदेश पुलिस के अधिकारी व पुलिसकर्मियों ने एप हटाने में जुट गए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह चीनी एप उनके लिए सुरक्षित नहीं हैं। बताया गया है कि पुलिस विभाग में टिकटॉक सबसे ज्यादा लोकप्रिय था। लेकिन चीन द्वारा भारतीय जवानों पर किए गए कायराना हमले के बाद पुलिसकर्मियों ने मोबाइल से टिकटॉक से दूरी बना ली है। साथ ही बिगो लाइव, ब्यूटी प्लस, सेल्फी सिटी, एमआई वीडियोकाल आदि एप को भी तेजी के साथ पुलिस महकमे में अनस्टाल किया जा रहा है।
अभी आदेश हमारे पास आया नहीं है। आदेश आने के बाद अमल में लाया जाएगा। लेकिन इससे पहले ही अफसरों व पुलिसकर्मियों ने चीनी एप को हटाना शुरू कर दिया है।
सुभाष सिंह बघेल, आईजी