फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Obstacles crossed, four lane bridge will be built at Hansari crossing, 1.86 km long bridge will be built at a cost of Rs 107 crore

Jhansi News: बाधाएं पार, हंसारी क्रॉसिंग पर बनेगा फोरलेन पुल, 107 करोड़ से बनेगा 1.86 किमी. लंबा पुल

Thu, 19 Jun 2025 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Obstacles crossed, four lane bridge will be built at Hansari crossing, 1.86 km long bridge will be built at a cost of Rs 107 crore

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। हंसारी रेलवे क्रॉसिंग पर अब फोरलेन ओवरब्रिज बनेगा। इसके लिए सेतु निगम ने संशोधित कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। हंसारी ओवरब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव पूर्व में भी शासन को भेजा गया था, लेकिन तीन लेन का होने के चलते इसे अस्वीकृत कर दिया गया था। अब सेतु निगम ने फोरलेन ब्रिज के निर्माण का संशोधित प्रस्ताव तैयार किया है।



कार्ययोजना में 1.86 किमी. लंबा और 14 मीटर चौड़ा पुल बनाने का प्रस्ताव है। इसकी लागत 107 करोड़ रुपये तय की गई है। फिलहाल पुल बनने से क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन


हंसारी रेलवे क्रॉसिंग पर हर घंटे गुजरने वाली ट्रेनों के चलते यहां अक्सर फाटक बंद रहता है। यहां से आने-जाने वालों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लोग काफी समय से यहां ओवरब्रिज बनाने की मांग कर रहे थे। इस समस्या को देखते हुए सेतु निगम यहां ओवरब्रिज बनाने जा रहा है। इसके बन जाने से बिजौली, राजगढ़, बबीना, ललितपुर की तरफ जाने वालों को रेलवे क्रॉसिंग के बंद रहने से ठहरना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सारी उलझनें हुईं दूर, फोरलेन बनेगा पुल



चिरगांव और मुस्तरां में भी बनेंगे ओवरब्रिज



हंसारी ओवरब्रिज के साथ ही चिरगांव और मुस्तरा के रेलवे क्रॉसिंग पर भी ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। चिरगांव और नंदगांव स्टेशन के मध्य 677 मीटर लंबा 2 लेन ओवरब्रिज निर्माण की कार्ययोजना बनाई गई है। इसकी लागत करीब 67 करोड़ तय की गई है। वहीं, मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर भी 700 मीटर लंबा ओवरब्रिज का प्रस्ताव दिया गया है। इसकी लागत 62 करोड़ रुपये बताई गई है। यह पुल भी टू-लेन बनना तय हुआ है।


वर्जन

हंसारी के साथ-साथ चिरगांव और मुस्तरा में भी रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी गई है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कराया जाएगा। हंसारी ओवरब्रिज के प्रस्ताव में पूर्व में जो आपत्ति थी, उसे दूर करते हुए प्रस्ताव फिर से दिया गया है। इस बार इसके मंजूर होने की पूरी संभावना है। - एमएस चौहान, प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed