{"_id":"5a3426024f1c1b8b688b89f4","slug":"nyi-roadways-bse","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर दौड़ेंगी सात नई रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर दौड़ेंगी सात नई रोडवेज बसें
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
roadways, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज विभिन्न सड़कों पर सात नई बसें दौड़ाएगा। झांसी से समथर होते हुए कोंच जाने वाला 120 किलोमीटर लंबा मार्ग अब राजमार्ग हो गया है। रोडवेज ने अब इस रोड पर दो नई बसें चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा चिरगांव-गढ़बई वाया रामनगर के लिए एक और बबीना मार्ग, जालौन के आटा, इटौरा और कदौरा के लिए चार नई बसें सड़क पर दौड़ेंगी।
लंबे अर्से से झांसी से कोंच वाया समथर मार्ग तथा जालौन के आटा, इटौरा, कदौरा बबीना मार्ग को राजमार्ग बनाने की मांग शासन से रोडवेज करता आया है। शासन ने सितंबर 2017 में इसे पूरा किया। इस मार्ग पर दो बसें चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा पांच किलोमीटर के आटा, इटौरा, कदौरा, बबीना मार्ग के पर चार बसें संचालित की जाएगी। इन मार्गों पर पहले से सात बसें चल रही हैं। विभाग के अनुसार पहले कोंच के लिए बसों को एट से होकर जाना पड़ता था। अब यह समथर से टर्न हो जाएगी। ऐसे में यात्रियों का समय और किराया दोनों ही बचेगा। वहीं झांसी से चिरगांव वाया रामनगर होते हुए गढ़बई के लिए बस संचालित होगी।
रोडवेज के आरएम डीबी सिंह ने बताया कि नए राजमार्गों पर बसें शीघ्र चलाई जाएंगी।
मुख्यालय ने मांगा बसों में हुए काम का प्रमाणपत्र
झांसी। रोडवेज मुख्यालय ने सभी बसों की खिड़कियों पर शीशे पूरे करने, हेडलाइट में ऑल वेदर बल्ब लगाने, बैकलाइट, ब्रेक लाइट, साइड इंडीकेटर, हार्न, सिलेक्टिव टेप को दुरुस्त करने को कहा है, ताकि सर्दी में सफर दौरान यात्रियों को दिक्कत न हो। बसों में यह काम होने का प्रमाणपत्र भी मुख्यालय ने तलब किया है। रोडवेज के सेवा प्रबंधक अमर नाथ मेहता ने बताया कि सभी बसों में शीशे ठीक है। कोहरा से बचने के लिए ऑल वेदर बल्ब भी लगा दिए गए है।