फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nurshing home me lagi aag

नर्सिंग होम के बीच बने गोदाम में लगी विकराल आग, अंदर रखा पूरा सामान खाक

Thu, 28 Apr 2022 11:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
nurshing home me lagi aag
झांसी। नवाबाद थाना अंतर्गत करगुवां इलाके में दो नर्सिंग होम के पास बने प्लास्टिक पाइप के गोदाम में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से गोदाम के अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस किसी तरह आग पर काबू पा सकी।
विज्ञापन

कैलाश रेजीडेंसी निवासी कमल जैन का करगुवां मंदिर मार्ग पर पाइप का गोदाम है। इसमें प्लास्टिक के पाइप समेत अन्य कृषि उपकरण रखे जाते हैं। यहां बृहस्पतिवार दोपहर करीब पौने बारह बजे अचानक आग भड़क उठी। थोड़ी देर में आग पूरे गोदाम तक फैल गई। गोदाम की देखभाल के लिए मौजूद कर्मचारी किशन गुप्ता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में नवाबाद पुलिस एवं दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। करीब दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इंस्पेक्टर नवाबाद सुधाकर मिश्र का कहना है आग की चपेट में आने से सिर्फ बाहरी हिस्से में सामान ही नष्ट हुआ है, कोई भी आग की चपेट में नहीं आया। गोदाम मालिक ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर नुकसान के बारे में सटीक जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed