{"_id":"61f984033b8dc251f0578594","slug":"now-you-can-apply-for-haj-pilgrimage-till-february-15-jhansi-news-jhs2141762199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 15 फरवरी तक कर सकते हैं हज यात्रा के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 15 फरवरी तक कर सकते हैं हज यात्रा के लिए आवेदन
विज्ञापन
झांसी। हज यात्रा पर जाने वाले जायरीनों को हज कमेटी ऑफ इंडिया ने एक और मौका प्रदान करते हुए हज यात्रा के आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया है। जिसके तहत अब हज यात्रा के लिए 15 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है।
हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा हज के आवेदनों के लिए नवंबर माह में ऑन लाइन प्रक्रिया को शुरू किया गया था। जिसके तहत जिले भर से 70 लोगों ने आवेदन किया था। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी तय की गई थी। लेकिन अब हज कमेटी द्वारा आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया गया है। जिसके तहत अब हज यात्रा के लिए 15 फरवरी तक ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत आवेदन किया जा सकता है।
इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा हज यात्रा के आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 15 फरवरी तय कर दी गई है।