{"_id":"66ad6fb6b3c59475e401a5d4","slug":"now-ug-and-pg-paper-will-be-in-three-sections-jhansi-news-c-11-jhs1002-363403-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अब यूजी और पीजी का पेपर तीन खंडों में होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अब यूजी और पीजी का पेपर तीन खंडों में होगा
विज्ञापन
- क खंड के सवालों का जवाब देना होगा 30 शब्दों में
- ख खंड के सवालों का जवाब 150 शब्दों में लिखना होगा
- ग खंड के एक सवाल का जवाब 300 शब्दों में लिखना है
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) स्नातक (यूजी) तथा परास्नातक (पीजी) की परीक्षाओं में आने वाले प्रश्नपत्र का पूरा खाका तैयार किया है। पेपर तीन खंड में होगा और विद्यार्थियों को इसका उत्तर तय शब्दों में ही देना होगा।
परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि यूजी-पीजी की परीक्षाओं की समयावधि तीन से घटाकर दो घंटे कर दी गई है। परीक्षा की समयावधि एक घंटा कम होने से पेपर का स्वरूप बदलना पड़ा है। अब तीन खंडों में पहला खंड क होगा, जिसमें 10 सवाल पूछे जाएंगे और प्रत्येक का जवाब 30 शब्दों में देना होगा। खंड ख के अंदर चार सवाल होंगे, जिसमें दो का जवाब देना अनिवार्य होगा। इनका जवाब 150 शब्दों में देना होगा। वहीं, खंड ग में चार सवाल दिए जाएंगे, जिसमें एक का जवाब 300 शब्द में देना अनिवार्य होगा।