फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now the work of fitness of vehicles will go in private hands

अब निजी हाथों में जाएगा वाहनों की फिटनेस का काम

Tue, 22 Mar 2022 10:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Now the work of fitness of vehicles will go in private hands
झांसी। शोरूम संचालकों को वाहन पंजीकरण नंबर जारी करने का काम सौंपे जाने के बाद अब फिटनेस का काम भी निजी हाथों में सौंपा जाएगा। सेंटर में ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की जाएगी। इसके बाद साढ़े चार करोड़ की लागत वाली सेंसर युक्त मशीन से वाहन का फिटनेस जांचा जाएगा। इसके बाद प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

महानगर के अंबाबाय में 16 एकड़ की जमीन पर तीन करोड़ की लागत से फिटनेस सेंटर और मोटर ड्राइविंग इंस्टीट्यूट बनकर तैयार हो गया है। जहां पर अप्रैल से काम के शुरू होने की प्रक्रिया की संभावना है। जिले में कुल छह लाख दो हजार 543 वाहन पंजीकृत हैं, जिनमें कॉमर्शियल वाहनों की संख्या 38083 है। वहीं, निजी पांच लाख 64 हजार 460 वाहन हैं। अभी तक जिले में फिटनेस को परखने के पुख्ता व्यवस्था नहीं है। फिटनेस सेंटर बनने के बाद लोगों को आरटीओ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिले के सभी वाहनों की फिटनेस इसी सेंटर पर की जाएगी।
विज्ञापन

फिटनेस का काम निजी हाथों में जाने वाला है। संभवत: अप्रैल तक शासन किसी निजी संस्था को फिटनेस का दायित्व सौंप देगी। इससे वाहनों की फिटनेस मशीनों से की जाएगी। - सत्येंद्र कुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed