फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now the SDM has been removed after registering the name of the President of Month Nagar Panchayat in the voter list.

Jhansi News: वोटर लिस्ट में मोंठ नगर पंचायत अध्यक्ष का नाम दर्ज करने पर अब एसडीएम को हटाया

Sun, 04 Jun 2023 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Now the SDM has been removed after registering the name of the President of Month Nagar Panchayat in the voter list.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मोंठ नगर पंचायत में निकाय चुनाव के दौरान मतदाता सूची में बगैर सत्यापन के नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा देवी का नाम दर्ज किए जाने के मामले में अब उप जिलाधिकारी जितेंद्र सिंह वीरवाल को हटा दिया गया है। इससे पहले लेखपाल और बीएलओ को निलंबित किया जा चुका है।

निकाय चुनाव की मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने व हटाने के लिए मौके पर जाकर सत्यापन करना अनिवार्य था, लेकिन मोंठ के बीएलओ उपेंद्र कलानी और लेखपाल सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने बगैर जांच पड़ताल के मीरा देवी का नाम मतदाता सूची में दर्ज कर दिया था। मीरा नाम की एक महिला का नाम काटकर समथर निवासी मीरा का नाम जोड़ दिया था। चुनाव में नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर मीरा विजयी हुईं। इसके बाद मामले की शिकायत भाजपा प्रत्याशी ने जिला प्रशासन से की। जांच के बाद मामला उजागर होने पर बीएलओ और लेखपाल को निलंबित कर दिया गया था। इसके अलावा मतदाता सूची में हेरफेर करने पर नगर पंचायत अध्यक्ष व उनके भतीजे देवेंद्र गोसाई के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है। अब इस मामले में मोंठ के उप जिलाधिकारी जितेंद्र सिंह वीरवाल को भी हटा दिया गया है। उन्हें मऊरानीपुर में एसडीएम न्यायिक के पद पर भेजा गया है। जबकि, मऊरानीपुर के एसडीएम न्यायिक क्षितिज द्विवेदी को मोंठ का उप जिलाधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed