फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now the launch of 500 bed hospital got delayed due to non-receipt of fire NOC

Jhansi News: अब फायर एनओसी नहीं मिलने से बढ़ी 500 बेड अस्पताल की शुरूआत

Fri, 04 Apr 2025 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Now the launch of 500 bed hospital got delayed due to non-receipt of fire NOC

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। कार्यदायी संस्था की लेटलतीफी से मेडिकल कॉलेज में 500 बेड के अस्पताल की शुरुआत का समय बढ़ता जा रहा है। अभी तक फायर एनओसी भी नहीं मिली है। जिससे एसी सिस्टम का ट्रायल भी नहीं हुआ है। अब मई में हैंडओवर का दावा किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि बिल्डिंग हैंडओवर नहीं होने से अस्पताल शुरू होने में देरी हो रही है। हैंडओवर होने के 20 दिन में अस्पताल शुरू कर देंगे।



मेडिकल कॉलेज परिसर में 500 बेड के अस्पताल की अत्याधुनिक बिल्डिंग करीब पांच माह पहले बनकर तैयार हो गई है। जिसे जल्द शुरू करने के शासन-प्रशासन लगातार निर्देश दे रहा है। वहीं, कार्यदायी संस्था की लेटलतीफी दूर होने का नाम नहीं ले रही है। ये हालात तब है जबकि मंडलायुक्त ने फरवरी में बिल्डिंग हैंडओवर करने के आदेश दिए थे। सूत्र के अनुसार कार्यदायी संस्था को बिजली विभाग के सुरक्षा निदेशालय के साथ-साथ नगर निगम ने लिफ्ट की एनओसी दे दी है। अभी तक फायर की एनओसी नहीं मिली सकी है, जिसके आठ अप्रैल को मिलने की उम्मीद है। इसके बाद कम से कम 20 दिन एसी सिस्टम का ट्रायल होगा। तब कहीं जाकर कार्यदायी संस्था हैंडओवर करेगी, जो मई के अंत तक संभव है। वहीं, कॉलेज प्रशासन का कहना है बिल्डिंग हैंडओवर होने के बाद 20 दिन के अंदर अस्पताल का शुरू कर दिया जाएगा। अस्पताल शुरू करने को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था के अभियंता एसके अग्निहोत्री का कहना है आठ अप्रैल को फायर एनओसी मिल जाएगी। इसके बाद एसी सिस्टम का कम से कम 20 दिन ट्रायल होगा। इसके बाद ही हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू होगी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. मयंक सिंह का कहना है कि शासन जल्द से जल्द अस्पताल शुरू करना चाहता है। जब कार्यदायी संस्था बिल्डिंग देगी, उसके 20 दिन के अंदर अस्पताल शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed