फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now the inspectors will not be able to play the game of increasing or decreasing the sections

Jhansi News: दरोगा अब धाराएं घटाने-बढ़ाने का नहीं कर सकेंगे खेल

Sun, 27 Jul 2025 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Now the inspectors will not be able to play the game of increasing or decreasing the sections

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। मुकदमे की विवेचना के दौरान धाराओं को घटाने-बढ़ाने का खेल करने वाले दरोगाओं पर अंकुश लगेगा। इसके लिए सीसीटीएनएस की मदद ली जाएगी। विवेचना के दौरान किसी मामले में विवेचक के धारा घटाने एवं बढ़ाने पर उसकी सूचना निगरानी अफसर के साथ ही कप्तान तक भी पहुंचेगी। ऐसे में अब दरोगाओं के लिए चोरी-चुपके धाराओं को घटाने-बढ़ाने का खेल करना आसान नहीं होगा।



मुकदमों की विवेचना के दौरान धाराओं में खेल करना दरोगाओं के लिए आम है। कुछ दिनों में इस तरह की कई घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। धारा बढ़ाने के नाम पर पिछले सप्ताह ही मऊरानीपुर में एक दरोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था। वहीं, धाराएं हटाने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने वाले दरोगा का ऑडियो वायरल होने पर उसे निलंबित करना पड़ा। इन सब मामलों ने पुलिस विभाग की भी फजीहत कराई। विवेचनाओं में गड़बड़ी की शिकायतें डीआईजी तक भी रोजाना पहुंचती हैं।
विज्ञापन




एडीजी आलोक कुमार का कहना है कि विवेचनाओं को निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सीसीटीएनएस को और प्रभावी बनाया जा रहा है। विवेचक अपनी मर्जी से धारा घटा एवं बढ़ा न सकें, इसके लिए पर्यवेक्षण करने वाले अधिकारी समेत उनसे वरिष्ठ अधिकारियों तक भी इसका मैसेज भेजने की व्यवस्था बनाई गई है। अभी तक सिर्फ पर्यवेक्षण अधिकारी को इसका पता रहता था लेकिन अब आला अफसर भी इसकी निगरानी रखा करेंगे। उनकी जवाबदेही भी तय होगी। तकनीकी के इस्तेमाल से धाराओं में हो रहे खेल को रोका जाएगा। गड़बड़ी करने वाले दरोगाओं पर सख्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed