{"_id":"593afae64f1c1be92b9c76a9","slug":"now-the-college-allotment-will-be-on-june-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 12 जून को होगा कॉलेज आवंटन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 12 जून को होगा कॉलेज आवंटन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
bu, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी।
बीएड काउंसलिंग की आयोजक लखनऊ यूनिवर्सिटी अब पहले और दूसरे चरण में काउंसलिंग कराने वाले छात्र-छात्राओं को 12 जून को कॉलेज का आवंटन करेगी। ओटीपी और पिन नंबर जारी न हो पाने के कारण कई विद्यार्थी कॉलेज की च्वाइस नहीं भर सके, इसलिए उन्हें 11 जून की रात 12 बजे तक च्वाइस लॉक करने का मौका दिया गया है।
इस बार की काउंसलिंग मेें काफी अव्यवस्था दिख रही है। सूत्रों ने बताया कि आयोजक यूनिवर्सिटी का लगातार कॉलेजों को जोड़ने का काम जारी रखने से ही तकनीकी समस्या हो गई, जिससे इस बार कई छात्र-छात्राओं के पास ओटीपी व पिन नंबर नहीं जा पाए। अब इसको यूनिवर्सिटी, कॉलेजों का दबाव कहा जाए या कुछ और मगर शुक्रवार को भी कई कॉलेजों को वेबसाइट से जोड़ा गया। जबकि, आयोजक यूनिवर्सिटी को एक तिथि तय करने के बाद कॉलेजों को नहीं जोड़ना चाहिए थे।
शुक्रवार को लखनऊ यूनिवर्सिटी ने सभी केंद्र समन्वयकों को बताया कि छह और सात जून को काउंसलिंग कराने के लिए पंजीकृत जिन विद्यार्थियों के पास ओटीपी, पिन नंबर नहीं आ सके हैं, वो upbed.nic.in वेबसाइट पर जाकर हासिल कर सकते हैं। रीसेंड विकल्प पर क्लिक करने पर यह स्क्रीन पर भी शो हो सकता है या मोबाइल नंबर पर आ सकता है। ऐसे छात्र 11 जून की रात 12 बजे तक कॉलेज की च्वाइस भर सकते हैं। पहले और दूसरे चरण में काउंसलिंग कराने वाले सभी छात्र-छात्राओं को 12 जून को कॉलेज आवंटित किया जाएगा। वहीं, जो विद्यार्थी च्वाइस भर चुके हैं, नए कॉलेज जुड़ने के बाद उन्हें भी विकल्पों में संशोधन का मौका मिला है। इसके लिए एनआईसी की वेबसाइट पर पहले भरी जा चुकी कॉलेज की च्वाइस को अनलॉक विकल्प पर जाकर क्लिक करना होगा। फिर पसंदीदा कॉलेजों की च्वाइस लॉक करनी होगी।