फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now the bulldozer went on the illegal construction of the former deputy chairman, the land was freed

अब पूर्व उपसभापति के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मुक्त कराई भूमि

Sun, 15 May 2022 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Now the bulldozer went on the illegal construction of the former deputy chairman, the land was freed
झांसी। नगर निगम दस्ते ने शनिवार को लहरगिर्द इलाके में नगर निगम कार्यकारिणी के पूर्व उपसभापति (वर्ष 2016) गुलशन यादव के कब्जे से करीब 20 हजार स्क्वायर फुट जमीन खाली कराई। बुलडोजर से तीन दुकानें, डेयरी, भूसा घर समेत अन्य निर्माण को जमींदोज कर दिया गया।
विज्ञापन

खालसा स्कूल के पास आईटीआई, लहर गिर्द में नगर निगम की काफी जमीन पर अवैध कब्जा है। कई निर्माण चिहिनत करके नगर निगम ने पिछले साल इनको नोटिस दी थी, लेकिन किसी ने अवैध निर्माण नहीं हटाया। शनिवार को अपर नगर आयुक्त शादाब असलम की अगुवाई में बुलडोजर संग निगम दस्ता यहां पहुंच गया। भारी पुलिस बल संग बुलडोजर देखकर आसपास हड़कंप मच गया। पुलिस बल की मौजूदगी में दस्ते ने चिह्नित अवैध निर्माण ध्वस्त करने शुरू किए। करीब पांच घंटे चली कार्रवाई केे दौरान दस्ते ने दो मकान की छत समेत आठ बाउंड्रीवाल, तीन दुकानें एवं डेयरी समेत भूसा घर पूरी तरह जमींदोज कर दिया। पावर हाउस थाना के पास गुलशन यादव ने ही तीन दुकानें बनाई हुई थीं। दस्ते ने इसको भी ध्वस्त कर दिया। उसका दो मंजिला मकान भी कार्रवाई की जद में आया लेकिन, घर में समान एवं लोगों के होने की वजह से अधिकारियों ने इसे दो दिन में खाली करने की मोहलत दी है। कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकरी क्षितिज द्विवेदी, मृत्युंजय कुमार, समेत पुलिस बल एवं पीएसी जवान मौजूद थे।
विज्ञापन

डेयरी में बंधी थी 90 भैंसें
सरकारी जमीन पर ही गुलशन यादव ने बहुत बड़ी डेयरी खड़ी कर रखी थी। अंदर यहां करीब 90 भैंसें बंधी हुई थीं। इतनी बड़ी डेयरी देखकर कार्रवाई को पहुंचे अफसर भी हैरान रह गए। यह सभी भैंसे ंअंदर की ओर बने अहाते में थीं। दस्ते ने अंदर से घेरा बनाकर डेयरी की बाउंड्रीवाल, सीलिंग समेत अन्य निर्माण ध्वस्त कर दिया। बाकी का हिस्सा भी जल्द खाली करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed