फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now stay not on the tree made block adyach

अब पेड़ के नीचे बैठकर नहीं बनाए गए ब्लॉक अध्यक्ष: प्रियंका

Wed, 07 Jul 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Now stay not on the tree made block adyach
झांसी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान वर्चुअल संबोधन में कहा कि पहले पेड़ के नीचे बैठकर ब्लॉक अध्यक्ष बना दिए जाते थे, मगर अब काफी समीक्षा करके जमीनी, ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को पद दिए गए हैं। इसी का परिणाम है कि पंचायत चुनाव में पार्टी को सकारात्मक परिणाम मिले हैं।
विज्ञापन

लगभग पंद्रह मिनट के संबोधन के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि पार्टी में युवाओं को आगे लाना मकसद है मगर वो बुजुर्गों के बिना अधूरे हैं। युवाओं को बुजुर्गों के अनुभव का लाभ लेना चाहिए। पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा है। ये कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। कोरोना काल में सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए प्रियंका बोलीं कि आंकड़ों में बाजीगरी की जा रही है। सही आंकड़े जनता के सामने नहीं लाए जा रहे हैं। अब कार्यकर्ताओं को गांधीवादी तरीके से लाठी खाकर जनता के लिए संघर्ष जारी रखना होगा। सच को समाने लाना होगा। कोरोना काल में मरे हुए लोगों का डाटा इकट्ठा करें। कोर्ट ने भी कोरोना से जान गंवाने वालों को आर्थिक मदद देने के आदेश दिए हैं। इन परिवारों को मदद दिलवाई जाए। उन्होंने प्रदेश सरकार पर लोकतंत्र के दमन का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी सरकार पर तमाम आरोप लगाए। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है। महिलाओं पर भी अत्याचार बढ़ा है। कार्यक्रम को राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, छत्तीसगढ़ के सीएम के सलाहकार सुरेंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं को पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, राजेश शर्मा ने प्रमाणपत्र बांटे। संचालन प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया ने किया। प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप नरपाल, महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, जिलाध्यक्ष भगवान दास कोरी, राहुल राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed