{"_id":"58dc0ff04f1c1bfc4c63e76d","slug":"now-replace-credit-card-instead-of-credit-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब क्रेडिट कार्ड की जगह ‘रुपे कार्ड’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब क्रेडिट कार्ड की जगह ‘रुपे कार्ड’
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
अब क्रेडिट कार्ड की जगह ‘रुपे कार्ड’
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान क्रेडिट कार्ड को ‘रुपे कार्ड’ में बदला जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि जिन किसानों के नाम से क्रेडिट कार्ड बना है, वह एटीएम से लेनदेन कर सकेंगे। इससे न केवल किसानों को एकमुश्त रकम इकट्ठी लाने अथवा कहीं ले जाने की दिक्कत से छुटकारा मिलेगा, बल्कि एटीएम होने के कारण वह कहीं से आसानी से रुपये निकाल सकेंगे। पैसे के लिए उन्हें बैंक की कतार में भी नहीं लगना पड़ेगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकों की संख्या कम होने से फसली सीजन में यहां अधिक भीड़ हो जाती है। इससे किसानों को पैसे के लेन-देन में काफी समय लगता है। लेकिन, अब किसानों को इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। दरअसल, सभी क्रेडिट कार्ड धारक किसानों के एटीएम कार्ड बनाने के निर्देश शासन से आने के बाद कृषि विभाग व जिले का लीड बैंक (पंजाब नेशनल बैंक) सक्रिय हो गया है। जिले में 1,80, 690 किसान क्रेडिट कार्ड हैं। इन सभी के कार्डों को ‘रुपे कार्ड’ में बदला जाएगा। अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
क्रेडिट कार्ड बदलने का अभियान तेज
किसान क्रेडिट कार्ड को ‘रुपे कार्ड’ में बदलने का काम तेजी से हो रहा है। शासन से मिले निर्देशों के अनुसार इसे निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. यूपी सिंह, उप कृषि निदेशक