फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now, private vehicles can be easily registered in the commercial category.

Jhansi News: अब आसानी से निजी वाहनों का हो सकेगा व्यावसायिक श्रेणी में पंजीयन

Tue, 17 Feb 2026 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Now, private vehicles can be easily registered in the commercial category.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। व्यावसायिक रूप में प्रयोग किए जा रहे निजी वाहनों को अब महज डेढ़ प्रतिशत अधिक एकमुश्त टैक्स जमा कर व्यावसायिक रूप में पंजीकरण कराया जा सकेगा। संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद कुमार त्रिवेदी ने बताया कि नई राहत योजना के तहत निजी वाहनों का व्यावसायिक इस्तेमाल करके टैक्स चोरी की जाती थी। इसे दूर करने के लिए 10 लाख कीमत के चार पहिया वाहनों को व्यावसायिक में पंजीकृत कराने पर वाहन के मूल्य का 10.5 प्रतिशत एकमुश्त टैक्स जमा कराने की सुविधा दी गई है जबकि प्राइवेट श्रेणी में दर्ज कराने पर 9 फीसदी टैक्स देना होता है। ऐसे में महज 1.5 प्रतिशत टैक्स अधिक जमा कर वाहन स्वामी अपने वाहन का व्यावसायिक प्रयोग कर विभिन्न प्रकार की कानूनी अड़चनों एवं चालानों से बच सकेंगे। निजी रूप से पंजीकृत टैक्सी कैब एवं मैक्सी कैब को व्यावसायिक वाहन में परिवर्तित किए जाने की भी सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed