फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now private company will run the lounge of Jhansi station

अब प्राइवेट कंपनी चलाएगी झांसी स्टेशन का लाउंज

Wed, 06 Jul 2022 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Now private company will run the lounge of Jhansi station
झांसी। झांसी स्टेशन पर प्राइवेट कंपनी को यात्री लाउंज चलाने का मौका दिया जाएगा। रेलवे बोर्ड के आदेश पर मंडल रेल अफसरों ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। रेल अफसरों के मुताबिक यह प्रोजेक्ट आरओएमटी मॉडल पर आधारित होगा। इससे रेलवे को दो करोड़ की आय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रेलवे प्लेटफार्म पर उच्च श्रेणी के प्रतीक्षालय हैं लेकिन रेलवे बोर्ड ने लग्जरी सुविधाओं से युक्त यात्री लाउंज भी तैयार करने को कहा है। यह यात्री लाउंज प्लेटफार्म संख्या एक पर बनेगा। रेलवे इसके लिए 200 स्क्वायर फुट जमीन मुहैया कराएगा। इसके अलावा उसकी ओर से कोई दूसरा निवेश नहीं होगा। निजी पार्टी ही इसे तैयार करने का पूरा खर्च उठाएगी। इस लाउंज के भीतर आरामदायक कुर्सियां लगेंगी। पांच डोरमेटरी बनाई जाएंगी। इसमें मनोरंजन के लिए टीवी भी लगाई जाएंगी। इस लाउंज का इस्तेमाल कोई भी रेल यात्री बीस रुपये प्रति घंटे की दर से चुकाकर कर सकेगा। रेल अधिकारियों का कहना है यह पूरा मॉडल आरओएमटी पर आधारित होगा। इसके तहत निर्धारित समय सीमा खत्म होने के बाद निजी पार्टी को इसे रेलवे को सौंपना होगा। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि पांच साल के लिए अनुबंध आधार पर यह दिया जाएगा। इससे पांच साल में करीब दो करोड़ रुपये आय होने की उम्मीद है। यह सुविधा जल्द ही रेल यात्रियों को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed