फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now medical college will prepare super specialist doctor

अब मेडिकल कॉलेज तैयार करेगा सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर

Wed, 16 Feb 2022 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Now medical college will prepare super specialist doctor
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज अब सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर तैयार करेगा। कॉलेज में जल्द ही एमसीएच (मास्टर ऑफ चिरुर्गिया) प्लास्टिक सर्जरी और डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (डीएम) न्यूरोलॉजी कोर्स शुरू होंगे। इसके लिए अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्धता की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अप्रैल में नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) में आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में आठ दिसंबर 2019 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तत्कालीन केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का शुभारंभ किया था। इस ब्लॉक में छह यूनिटें नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी चल रही है। यहां पर आधुनिक संसाधनों से युक्त आईसीयू, छह मॉड्यूलर ओटी समेत तमाम सुविधाएं हैं। 250 बेड की क्षमता है। हर विभाग में सुपर स्पेशलिस्ट की तैनाती है। अब यहां पर सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी शुरू होने जा रहे हैं। शुरूआत में प्लास्टिक सर्जरी और न्यूरोलॉजी विभाग में इस कोर्स की शुरूआत होगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की तरफ से आवेदन की तैयारी पूरी कर ली गई है। बताया गया कि अभी केजीएमयू और एसजीपीजीआई में ही अधिकांश सुपर स्पेशियलिटी कोर्स संचालित हैं। ऐसे में बुंदेलखंड में इसकी शुरूआत होना काफी अहम है।
विज्ञापन

शुरू में तीन-तीन सीटों पर होंगे प्रवेश
उप प्राचार्य डॉ. अंशुल जैन ने बताया कि एमसीएच प्लास्टिक सर्जरी और डीएम न्यूरोलॉजी कोर्स की शुरूआत तीन-तीन सीटों के साथ होगी। एमएस सर्जरी करने वाले चिकित्सक एमसीएच प्लास्टिक सर्जरी और एमडी मेडिसिन वाले डीएम न्यूरोलॉजी कर सकेंगे। कोर्स की शुरूआत करने के लिए विभाग में दो सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर होना जरूरी है। इसमें एक प्रोफेसर भी होना चाहिए। मौजूदा समय में न्यूरोलॉजी में तीन और प्लास्टिक सर्जरी में दो सुपर स्पेशलिस्ट हैं। दोनों ही विभागों में प्रोफेसर भी हैं। ऐसे में मानक पूरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में जल्द ही एमसीएच प्लास्टिक सर्जरी और डीएम न्यूरोलॉजी कोर्स की शुरूआत होगी। अप्रैल में एनएमसी में आवेदन किया जाएगा। चूंकि, मानक पूरे हैं, ऐसे में मान्यता मिलने में दिक्कत नहीं होगी। - डॉ. एनएस सेंगर, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed