{"_id":"6aab0090338866f1950d1997","slug":"now-farmers-earnings-will-increase-through-weather-based-farming-moth-news-c-420-1-mot1001-13039-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अब मौसम के मुताबिक खेती से बढ़ेगी किसानों की कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अब मौसम के मुताबिक खेती से बढ़ेगी किसानों की कमाई
Thu, 17 Sep 2026 02:18 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
बरुआसागर। ग्राम फुटेरा में प्रगतिशील किसान मेहर प्रसाद यादव के कृषि फार्म पर किसान फील्ड डे आयोजित हुआ। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिकों ने शासन की जलवायु अनुकूलन कृषि तकनीक योजना की जानकारी दी। किसानों को इसे अपनाकर क्लाइमेट स्मार्ट मॉडल फार्म तैयार करने का सुझाव दिया गया।
फार्मर परियोजना के निदेशक अमित मोहन प्रसाद ने बुंदेलखंड में जलवायु परिवर्तनशीलता पर बात की। उन्होंने बताया कि अत्यधिक वर्षा या सूखे से किसानों को मेहनत का पूरा लाभ नहीं मिलता। जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बावजूद खेती को लाभकारी और टिकाऊ बनाने पर चर्चा हुई। किसानों को जलवायु-सहनीय कृषि पद्धतियों और विविधीकृत खेती अपनाने की जानकारी दी गई। एकीकृत कृषि प्रणाली से उत्पादन और कृषि आय बढ़ाने के तरीके बताए गए। इस अवसर पर फार्मर केलकुलेटर की भी जानकारी साझा की गई।
डेमो प्लॉट और संवाद
प्रगतिशील किसान मेहर प्रसाद यादव ने फार्मर परियोजना के डेमो प्लॉट के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि परियोजना से किसानों को उत्पादन बढ़ाने, खेती में विविधता लाने और आय में वृद्धि करने में लाभ मिला है। कार्यक्रम में किसानों और अधिकारियों के बीच सीधा संवाद हुआ, जिसमें जलवायु-सहनीय कृषि पर जोर दिया गया। संयुक्त जिलाधिकारी आयुष सेनी, डॉ बिपिन बिहारी द्विवेदी, वन रेंजर जयहिंद यादव, पशु चिकित्साधिकारी डॉ विक्रम सिंह और वरिष्ठ सलाहकार प्रत्यूष रंजन सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।