फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now distric prisoner will free but out of distric wait

जिले के बंदी ही होंगे रिहा, बाहरी को करन होगा इंतजार

Tue, 31 Mar 2020 01:12 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Now distric prisoner will free but out of distric wait
Now distric prisoner will free but out of distric wait - फोटो : social media

सरकार की सख्ती का असर जेल से रिहा होने वाले बंदियों पर भी पड़ा है। सीमाएं पूरी तरह सील होने के कारण अब केवल झांसी जिले के ही बंदियों की रिहाई होगी, जबकि बाहरी बंदियों को अब इंतजार करना पडे़ेगा।

विज्ञापन


कोरोना वायरस की दहशत के चलते बंदियों को छोड़े जाने का निर्णय लिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने जेलों से सात-सात साल की सजा वाले कैदियों को छोड़े जाने का आदेश दिया था। जेल प्रशासन ने सभी की सूची तैयारी कर मुख्यालय भेजी थी।
विज्ञापन


इनमें तीन सौ बंदी शामिल थे। ऐसे करीब 300 बंदियों को छोड़े जाने के लिए सूची बनाकर मुख्यालय भेज दी गई थी। इसको लेकर जेल प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली थी। रविवार को सभी को छोड़े जाने के आदेश भी मुख्यालय आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच रविवार रात जिले से बाहर न आने जाने के आदेश सरकार ने दिए थे, इसके चलते बाहरी जिले के बंदियों की रिहाई पर रोक लगा दी गई। अब केवल झांसी जिले के पचास से अधिक बंदियों को ही मुचलके पर छोड़ा जाएगा।

बकाया बाहरी बंदियों को अब छोड़े जाने की इजाजत नहीं मिलेगी। झांसी जिले के बंदी मंगलवार को छोड़ जाएंगे। देर रात सरकार की सख्ती का आदेश आने के बाद जेल प्रशासन में भी खलबली मची थी। प्रशासनिक अधिकारियों से भी जेल प्रशासन की कई बार वार्ता हुई।


सीमाएं पूरी तरह सील करने के आदेश के बाद अब झांसी जिले के ही बंदी छोड़े जाएंगे। सोमवार को बंदियों को छोड़ने की तैयारी थी, लेकिन एनवक्त पर आदेश आने के बाद अब ऐसे बंदियों को मंगलवार को छोड़ा जाएगा। बकाया बाहरी बंदियों को रिहा करने के लिए अगले आदेश का इंतजार करना होगा।
- राजीव शुक्ला, वरिष्ठ जेल अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed