फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now common people will also be able to get development... Jhansi will shine, name will be there

Jhansi News: अब आमजन भी करा सकेंगे विकास... चमकेगा झांसी, होगा नाम

Thu, 13 Jun 2024 03:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Now common people will also be able to get development... Jhansi will shine, name will be there
- मातृभूमि अर्पण योजना के तहत बनवा सकेंगे पार्क, स्मार्ट क्लास और अन्य भवन
विज्ञापन

- संपन्न लोगों को नगरीय निकाय में विकास कराने पर 60 फीसदी खर्च राशि करनी होगी खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। उत्तर प्रदेश मातृभूमि अर्पण योजना से काम कराकर आप भी अपने झांसी को चमका सकेंगे। इसके लिए 60 फीसदी धनराशि आपको वहन करनी होगी। जबकि 40 फीसदी राशि प्रदेश सरकार खर्च करेगी। विकास कार्य कराने वाले व्यक्ति और संस्था का शिलापट भी लगाया जाएगा। इससे उसका नाम भी होगा।
दानदाताओं को योजना और कार्यों की जानकारी नगरीय निकाय स्तर पर नगर आयुक्त अथवा अधिशासी अधिकारी को उपलब्ध करानी होगी। दानकर्ता की इच्छा अनुसार उसकी पसंद की एजेंसी से ही काम कराया जाएगा। यही नहीं, कोई सरकारी या प्राइवेट कंपनी कार्य करवाना चाहती है तो ऐसे कार्यों के लिए लागत का 60 फीसदी स्वयं और शेष 40 प्रतिशत राशि सीएसआर के जरिए सरकार अनुदान में दे सकती है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त मो. कमर ने बताया कि योजना के तहत स्कूलों और इंटर कॉलेज में कक्षाओं का निर्माण या स्मार्ट क्लासेस की स्थापना और संचालन किया जा सकता है। इसके अलावा सामुदायिक भवन, बरात घर, कौशल केंद्र, पुस्तकालय, ऑडिटोरियम, खेलकूद स्टेडियम के लिए व्यायामशाला, उपकरण की व्यवस्था और ओपन जिम, अत्येष्टि स्थल, रिटायरिंग होम, फुट ओवरब्रिज, अर्बन प्लाजा, पार्कों का सौंदर्यीकरण और विकास, स्मृति पार्क का निर्माण कराया जा सकता है। वहीं, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, उप चिकित्सा केंद्र भवन, साज-सज्जा, उपकरण की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, सर्विलांस सिस्टम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सिस्टम, ड्रेनेज सिस्टम और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, तालाब का सौंदर्यीकरण, ड्रेनेज व्यवस्था, जल संरक्षण का काम, बस स्टैंड, यात्री शेड, फायर सर्विस स्टेशन की स्थापना, सोलर एनर्जी, स्ट्रीट लाइट, पेयजल व्यवस्था, पशु सुधार नस्ल केंद्र की स्थापना, संचालन, चारागाह विकास कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed