{"_id":"6acd4229a6d0b69ae407fb85","slug":"bu-vedic-mathematics-result-pending-for-33-months-admissions-closed-jhansi-news-c-11-jhs1019-896082-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू : 33 माह से लटका वैदिक गणित का रिजल्ट, दाखिले बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू : 33 माह से लटका वैदिक गणित का रिजल्ट, दाखिले बंद
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) में जनवरी 2024 में हुई वैदिक गणित की परीक्षा का परिणाम अब तक जारी नहीं हुआ है। इससे कोर्स में नए दाखिले नहीं हो पा रहे हैं और इसके बंद होने की नौबत आ गई है।
गणित विभाग ने सत्र 2023-24 में डेढ़-डेढ़ माह के वैदिक गणित और एडवांस वैदिक गणित के दो सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए थे। 18 सीटों वाले वैदिक गणित कोर्स में 12 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था, जिनमें से आठ ने जनवरी 2024 में परीक्षा दी थी। विभागाध्यक्ष डॉ. अवनीश कुमार के मुताबिक, परिणाम जारी करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन और परीक्षा नियंत्रक को तीन बार पत्र लिखे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
-- -- -- -- --
मुझे मामले की जानकारी नहीं है। पता करने के बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा। - राजबहादुर, परीक्षा नियंत्रक, बीयू