{"_id":"6acd427d0aadd3496a079600","slug":"bu-5th-and-7th-semester-exam-forms-to-be-filled-today-jhansi-news-c-11-jhs1019-896103-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू : पंचम, सप्तम सेमेस्टर परीक्षा फार्म आज भरे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू : पंचम, सप्तम सेमेस्टर परीक्षा फार्म आज भरे जाएंगे
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) परिसर एवं संबद्ध कॉलेजों में मंगलवार (आज) से पांचवें, सातवें और नौवें सेमेस्टर के परीक्षा फाॅर्म भरे जाएंगे। फिलहाल, पहले और तीसरे सेमेस्टर के परीक्षा फार्म कब से भरे जाएंगे इस संबंध में अभी जिम्मेदार अधिकारी स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।
समर्थ पोर्टल की तकनीकी खामी की वजह से चालू शिक्षा सत्र के प्रवेश अगस्त तक चले। वहीं, द्वितीय सम-सेमेस्टर के परिणाम अक्तूबर तक जारी किए गए हैं। ऐसे में बीयू प्रशासन के सामने शासन से निर्धारित शैक्षणिक कलेंडर के अनुसार परीक्षा कराना चुनौतीपूर्ण हो गया है। इसके चलते बीयू पांचवें, सातवें और नौवें सेमेस्टर के परीक्षा फार्म मंगलवार से भरवाएगा। यूजी-पीजी के प्रवेश अगस्त तक हुए हैं और द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम अब तक जारी हुए हैं। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर का कहना है कि प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा फार्म जल्द भरवाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसको लेकर समर्थ की टीम के साथ बैठक होने के बाद ही कुछ ठोस कहना संभव है।