{"_id":"6987967936012afb1105959c","slug":"now-card-holders-will-get-jowar-along-with-wheat-and-rice-jhansi-news-c-11-jhs1019-735181-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अब कार्डधारकों को गेहूं, चावल के साथ ज्वार भी मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अब कार्डधारकों को गेहूं, चावल के साथ ज्वार भी मिलेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मोटे अनाज के इस्तेमाल पर केंद्र सरकार विशेष जोर दे रही है। इस बार उपभोक्ताओं को गेहूं चावल के साथ ज्वार भी दिया जाएगा। आज रविवार से इसका वितरण शुरू होगा।
खाद्य एवं रसद विभाग की तरफ से अब तक उपभोक्ताओं को गेहूं, चावल दिया जाता था, लेकिन अब उन्हें मोटा अनाज देने का निर्णय भी लिया गया है। 8 फरवरी से इसका वितरण शुरू होगा जोकि 26 तक चलेगा। अंत्योदय योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम अनाज मिलेगा, इसमें 14 किलो गेहूं, 11 किलो चावल और 10 किलो ज्वार मिलेगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति व्यक्ति 2 किलो गेहूं, एक किलो चावल और 2 किलो ज्वार दिया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि रियायती मूल्य की दुकानों पर रोजाना सुबह 8 से 12 और दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक वितरण किया जाएगा।