{"_id":"6786c43b097cfa54470cb937","slug":"now-a-five-member-team-will-investigate-the-death-of-a-pregnant-woman-anesthesiologist-also-included-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-474397-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अब गर्भवती महिला की मौत की जांच करेगी पांच सदस्यीय टीम, एनेस्थिसिया चिकित्सक भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अब गर्भवती महिला की मौत की जांच करेगी पांच सदस्यीय टीम, एनेस्थिसिया चिकित्सक भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कानपुर रोड स्थित नर्सिंग होम में गर्भवती महिला की मौत के मामले की जांच अब पांच सदस्यीय डॉक्टरों की टीम करेगी। सीएमओ ने टीम में एनेस्थिसिया के भी डॉक्टर को भी शामिल कर दिया है। वहीं, टीम के नोडल अधिकारी ने बताया कि बुधवार को टीम जांच करने नर्सिंग होम जाएगी।
शनिवार सुबह उन्नाव बालाजी रोड स्थित अयोध्यापुरी कॉलोनी निवासी मुकेश राजपूत की पत्नी सोनम राजपूत (27) को प्रसव पीड़ा हुई। नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि गर्भवती का ऑपरेशन हड्डी के डाॅक्टर ने किया है, जिससे ज्यादा रक्त बहने से मौत हुई है। इस मामले में जांच के लिए सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने एसीएमओ डाॅ. एनके जैन के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम गठित की थी। इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या, पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. उत्सव राज तथा फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. शैलेश गुप्ता को शामिल किया था। माले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ ने टीम में एनेस्थिसिया के डॉ. आनंद द्विवेदी को भी शामिल कर दिया है। एसीएमओ ने बताया कि सात दिन के अंदर रिपोर्ट देनी है। बुधवार को टीम नर्सिंग होम में जांच के लिए जा सकती है।
विज्ञापन