फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   No wires installed in the colony, 200 families paying a bill of 12 thousand every month

कॉलोनी में खंभे लगे न तार, हर महीने 12 हजार का बिल भर रहे 200 परिवार

Thu, 30 Dec 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
No wires installed in the colony, 200 families paying a bill of 12 thousand every month
झांसी। कॉलोनी में न तो खंभे लगे हैं और न ही तार हैं, लेकिन फिर भी हर महीने 12-13 हजार का बिल 200 परिवारों के लिए सिरदर्द बन गया है। अस्थायी कनेक्शन में चुकानी पड़ रही महंगी कीमत परिवारों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। महानगर के नंदनपुरा स्थित लहर इंक्लेव कॉलोनी के बाशिंदों ने बुधवार को स्थायी कनेक्शन देने की मांग को लेकर बिजली विभाग में जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कॉलोनी में आरपीएफ के रिटायर्ड अधिकारी एलपी माथुर ने सात साल पहले घर बनवाया था। घर में वह पत्नी के साथ रहते हैं। बिजली विभाग ने कॉलोनी में विद्युतीकरण न होने के कारण उस समय उनको अस्थायी कनेक्शन उपलब्ध करा दिया था। अस्थायी कनेक्शन में उनको हर तीन महीने में 35 हजार से 40 हजार रुपये भारी भरकम बिल भरना पड़ता है। वह कई साल से बिजली दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं, मगर आज तक उनको स्थायी कनेक्शन नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

दरअसल, यह हाल अकेला उनका नहीं बल्कि कॉलोनी में रहने वाले करीब दो सौ परिवारों का है। यह सभी परिवार स्थायी कनेक्शन के लिए बिजली कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। जबकि कॉलोनाइजर कॉलोनी में बिजली के खंभे व तार डालने के लिए विभाग में 15 फीसदी पैसा जमा कर चुका है। बुधवार को कॉलोनी के लोगों का सब्र टूट गया। कॉलोनी की महिलाएं व अन्य लोग मुन्नालाल पावर हाउस स्थित अधिशासी अभियंता (द्वितीय) कार्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर डीके शर्मा, साधना माथुर, रिंकी यादव, दयामंती कुमारी, निधि गुप्ता, सुप्रिया कुमारी, नेहा कुमारी, रेखा सिंह, पूजा खरे, रोहित खरे, मुन्नी देवी, सरिता दिवाकर, दीप्ति जैन, एके त्रिपाठी, मोनिका शर्मा, प्रियंका यादव, वीरेंद्र वर्मा, निशा सिंह, मिथलेश यादव, कांति शर्मा, श्वेता सिंह, एसके शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कॉलोनाइजर ने कॉलोनी में विद्युतीकरण के लिए 15 फीसदी पैसा जमा कर दिया है। विभागीय कार्यवाही चल रही है। जल्द ही कॉलोनी में खंभे व तार डालकर सभी को स्थायी कनेक्शन दे दिए जाएंगे।
अनुभव कुमार, अधिशासी अभियंता (द्वितीय)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed