फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   No trace of the person who signed the MOU with BU

Jhansi News: बीयू से एमओयू कराने वाले का नहीं लगा सुराग

Fri, 15 Aug 2025 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
No trace of the person who signed the MOU with BU
- ‘टिकट टू बॉलीवुड’ मामले की कमेटी ने शुरू की जांच, शिकायतों का किया अवलोकन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के ‘टिकट टू बॉलीवुड’ मामले की तीन सदस्यीय कमेटी ने बृहस्पतिवार से जांच शुरू कर दी है। कमेटी ने पत्रावलियों को खंगाला मगर पता नहीं चल सका कि किसने समझौता अनुबंध (एमओयू) कराया। सूत्रों का कहना है कि प्राथमिक जांच से स्पष्ट हो रहा है कि यदि शिकायत नहीं होती तो बड़े घोटाले से इनकार नहीं किया जा सकता है।
बीयू के कुछ शिक्षकों ने ‘टिकट टू बॉलीवुड’ का सपना दिखाकर युवाओं को ठगी के मायाजाल में फंसाना का तानाबाना बुना। शुरुआत में ही 25 से ज्यादा युवाओं से एक शिक्षक की पत्नी के खाते में भुगतान प्राप्त किया गया। विवि के अनुसार बुंदेलखंड विवि ने सिने ब्लो इंटरटेनमेंट प्रा. लि. से एमओयू किया, जिसके तहत प्रशासनिक ब्लॉक सभागार में ‘टिकट टू बॉलीवुड’ नाम से प्रोग्राम लॉन्च किया गया। इसके साथ ही खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग के आचार्य प्रो. शिव कुमार कटियार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी की बैठक हुई। कमेटी ने आईं तीनों शिकायतों का अवलोकन करने के बाद पत्रावलियों को खंगाला। कमेटी को एमओयू की प्रक्रिया किसके माध्यम से शुरू हुई, इसके बाबत कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


0- 18 अगस्त को कमेटी जारी करेगी नोटिस
सूत्रों का कहना है कि जांच कमेटी 18 अगस्त को संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी करके तबल करेगी। शिक्षकों से पंजीकरण के नाम पर रुपये निजी खाते में मंगाने के मामले में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed