फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   no meeting in jhansi jail

झांसी समेत सभी जेलों में मुलाकात बंद, बंदियों को दिए जाएंगे मॉस्क

Thu, 19 Mar 2020 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
no meeting in jhansi jail
no meeting in jhansi jail
झांसी। कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के चलते झांसी समेत प्रदेश की सभी जेलों में 19 मार्च (बृहस्पतिवार) से मुलाकात बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। साथ ही बंदियों को मॉस्क भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए सोलह जेलों में मॉस्क बनाने का काम भी शुरू हो गया है। सभी जेल अफसरों से कहा गया है कि बंदियों को साबुन उपलब्ध कराई जाए और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। खांसी-जुकाम होने पर तत्काल परीक्षण कराया जाए।
विज्ञापन

प्रदेश में 63 जेल हैं। इनमें मौजूदा समय में 96 हजार 580 बंदी हैं। जबकि, इन जेलों की क्षमता 58 हजार की है। हर जेल बंदियों की भीड़ से हांफ रही है। कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा भी यहां मंडरा रहा है। लिहाजा शासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। बैरकों में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की जा रही है। हर बंदी को साबुन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी बंदियों को जागरूक करने के लिए कहा गया है। मॉस्क भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जेल राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि सोलह जेलों में मॉस्क तैयार कराए जा रहे हैं। सभी बंदियों को मॉस्क बांटे जाएंगे। साथ ही जेलों में बंदियों से होने वाली मुलाकात पर भी रोक लगा दी गई है। जेल में दाखिल होने वाले आरोपियों की भी गहन जांच की जा रही है। झांसी के वरिष्ठ जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला ने बताया कि झांसी की जेल में 1245 बंदी हैं। सभी पर निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed