फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   No delay msg from IRCTC sent resulted that 100 passengers did not got their train from Jhansi

रेलवे की लापरवाही से छूट गई 100 यात्रियों की ट्रेन, आईआरसीटीसी ने नहीं दी थी समय बदलने की सूचना

Mon, 04 Jan 2021 02:39 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 04 Jan 2021 02:39 PM IST
विज्ञापन
No delay msg from IRCTC sent resulted that 100 passengers did not got their train from Jhansi
ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
रेलवे की लापरवाही का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। रविवार को ऐसा हुआ कि ट्रेन पौन घंटा पहले चली गई और यात्री स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते रह गए। जब काफी देर बाद ट्रेन जाने की जानकारी हुई थी, तो यात्री पसोपेश में पड़ गए। 
विज्ञापन


यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों से शिकायत की। वहीं, तमाम यात्री अन्य साधनों से गंतव्य को रवाना हुए। जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 5030 पुणे-गोरखपुर पूजा विशेष ट्रेन को सुबह 8:45 बजे झांसी स्टेशन पर पहुंचना था। शनिवार को ट्रेन का समय बदल दिया गया। 
विज्ञापन


समय बदलने के बाद ट्रेन सुबह 7:45 बजे झांसी आई और 8:00 बजे उरई के लिए रवाना हो गई। वहीं आईआरसीटीसी की ओर से यात्रियों को समय बदलने की जानकारी नहीं दी गई। इसके चलते मंडल के करीब 100 यात्रियों की ट्रेन छूट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाषगंज निवासी संजीव साहू ने बताया कि उनका और उनके भाई पीयूष का गाड़ी के कोच संख्या डी 3 में 50 और 53 नंबर सीट पर लखनऊ जाने के लिए रिजर्वेशन था। ट्रेन के समय के मुताबिक वे सुबह 8.15 बजे स्टेशन पहुंच गए। 

जब जानकारी की, तो पता चला कि ट्रेन जा चुकी है। जबकि आईआरसीटीसी ने ट्रेन का समय बदलने को लेकर मेसेज या कॉल के जरिए कोई सूचना नहीं दी। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से शिकायत की, तो उन्होंने आईआरसीटीसी की गलती बता दी। 
आईआरसीटीसी में शिकायत करने पर कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल को ट्वीट कर शिकायत की है। इसके अलावा झांसी और उरई में ट्रेन का समय बदलने की जानकारी न मिलने से करीब 100 यात्री परेशान रहे। काफी देर बाद तमाम यात्री अन्य साधनों से गंतव्य को रवाना हुए। 


पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। कोविड काल और तकनीकी कारणों के चलते ट्रेनों का समय बदल गया है। यात्री 139 नंबर पर कॉल कर ट्रेन की स्थिति की जानकारी जानने के बाद ही स्टेशन पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed