फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   No action taken against 38 teachers found missing from schools, government seeks answer from BSA

Jhansi News: स्कूलों से गायब मिले 38 शिक्षकों पर नहीं की कार्रवाई, शासन ने बीएसए से मांगा जवाब

Tue, 23 Jan 2024 03:42 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 23 Jan 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
No action taken against 38 teachers found missing from schools, government seeks answer from BSA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। परिषदीय स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई न करने पर शासन ने शिकंजा कसा है। महानिदेशक बेसिक शिक्षा ने सितंबर और अक्तूबर 2023 में स्कूल में अनुपस्थित मिले 38 शिक्षकों पर कार्रवाई न करने पर बीएसए को कारण बताओ नोटिस दिया है। महानिदेशक ने बीएसए से तीन दिन में जवाब मांगा है। साथ ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
महानिदेशक के आदेश पर सितंबर और अक्तूबर 2023 में परिषदीय विद्यालयों के सघन निरीक्षण किए गए थे। सितंबर माह में जिले के 388 परिषदीय विद्यालयों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इसमें 88 शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित मिले थे, मगर अफसरों ने केवल 62 शिक्षकों पर कार्रवाई की। जबकि 26 शिक्षकों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा अक्तूबर में 484 विद्यालयों के निरीक्षण में 115 शिक्षक अनुपस्थित मिले थे। इनमें भी 103 शिक्षकों पर कार्रवाई की गई। जबकि 12 शिक्षकों से न तो जवाब मांगा गया और न ही कोई अन्य कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

38 शिक्षकों पर कार्रवाई न करने पर महानिदेशक बेसिक कंचन वर्मा ने बीएसए नीलम यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। महानिदेशक ने अनुपस्थित मिले सभी शिक्षकों पर कार्रवाई न करने काे लेकर जवाब मांगा है। साथ ही एक सप्ताह में सभी अनुपस्थित मिले शिक्षकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए नीलम यादव का कहना है कि स्कूल से गायब मिले सभी शिक्षकों पर कार्रवाई की गई थी। यह प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड नहीं की जा सकी है। शासन के निर्देश के मुताबिक आख्या भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

शिक्षक नेता भी मिले थे अनुपस्थित
सितंबर और अक्तूबर माह में हुए निरीक्षण के दौरान शिक्षक नेता भी अनुपस्थित मिले थे। निरीक्षण के दौरान एक विद्यालय से शिक्षक नेता और उनकी पत्नी दोनों ही गायब मिले थे। मगर मामले में बीएसए ने कोई कार्रवाई नहीं की।

भामाशाह चौक पर दीये जलाती महिलाएं। संवाद

भामाशाह चौक पर दीये जलाती महिलाएं। संवाद

भामाशाह चौक पर दीये जलाती महिलाएं। संवाद

भामाशाह चौक पर दीये जलाती महिलाएं। संवाद

भामाशाह चौक पर दीये जलाती महिलाएं। संवाद

भामाशाह चौक पर दीये जलाती महिलाएं। संवाद

भामाशाह चौक पर दीये जलाती महिलाएं। संवाद

भामाशाह चौक पर दीये जलाती महिलाएं। संवाद

भामाशाह चौक पर दीये जलाती महिलाएं। संवाद

भामाशाह चौक पर दीये जलाती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed