{"_id":"636d42acfb74d110db11cc91","slug":"nilambit-four-student-after-that-one-told-answer-jhansi-news-jhs232637895","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेदिक कॉलेज : निलंबित चार छात्र-छात्राओं में सिर्फ एक ने भेजा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेदिक कॉलेज : निलंबित चार छात्र-छात्राओं में सिर्फ एक ने भेजा जवाब
विज्ञापन
झांसी। आयुष कॉलेजों के दाखिले में हेराफेरी के मामले में निलंबित किए गए बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज से बीएएमएस की पढ़ाई कर रहे 2021 बैच के चार विद्यार्थियों में से सिर्फ एक छात्रा ने ही जवाब भेजा है।
छात्रा ने कहा है कि उसके सभी मूल दस्तावेजों की प्रति कॉलेज में जमा है। कॉलेज इसकी जांच करा ले। वहीं, इन सभी छात्रों का नीट का रिजल्ट वेबसाइट पर नहीं दिखाई दे रहा है।
बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में पिछले साल 74 प्रवेश हुए थे। इनमें से चार प्रवेश फर्जी होने की आशंका है। ये छात्र बांदा, जालौन, ललितपुर और लखनऊ के रहने वाले हैं, जिन्हें निलंबित किया गया है। निलंबित किए जाने के बाद कोई भी विद्यार्थी कॉलेज नहीं आया।
विज्ञापन
निदेशालय से आदेश आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने चारों छात्र-छात्राओं के दस्तावेज सीज कर दिए हैं। रिकॉर्ड में सभी छात्र-छात्राओं की नीट की परीक्षा के प्रवेश पत्र और नंबर भी हैं। शासन स्तर पर हुई जांच में एक छात्र के तो बिना नीट काउंसलिंग कराए ही प्रवेश लेने की बात सामने आ चुकी है। बचे हुए तीन छात्र-छात्राओं का नीट की परीक्षा का रिजल्ट भी वेबसाइट पर नहीं दिख रहा है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही शासन स्तर से कोई टीम चारों छात्रों का रिकॉर्ड लेने झांसी आ सकती है।
निदेशालय से आदेश आने के बाद बीएएमएस के 2021 बैच के चार छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। सात दिन में इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। अब तक सिर्फ एक छात्रा का जवाब आया है। - डॉ. रवि प्रकाश, प्राचार्य, राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज।