फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Night shelters, passenger waiting room locks

रैन बसेरा और यात्री प्रतीक्षालय पर ताले

Sun, 15 Jan 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Jan 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Night shelters, passenger waiting room locks
alav, jhansi news - फोटो : demo
शनिवार की रात अमर उजाला की टीम ने शहर में सर्दी से बचाने के इंतजाम की पड़ताल की तो हकीकत सामने आई गई। मुर्गा-मछली मार्केट स्थित रैन बसेरे और बस स्टैंड पर नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय पर ताला लटका मिला। हां, बस स्टैंड पर एक रैन बसेरा सुचारु रूप से संचालित होता मिला।
विज्ञापन


पिछले तीन-चार दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात में पारा अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच जाता है। ऐसे में यात्रियों व अन्य जरूरतमंदों के लिए सिर छुपाने के लिए नगर निगम ने नगर में दो रैन बसेरा बस स्टैंड व मुर्गा मछली मार्केट में बनाए हैं। रात 8.55 बजे बस स्टैंड का रैन बसेरा खुला मिला और लोग सोते हुए पाए गए। यहां पचास लोगों के लिए रजाई-गद्दे की व्यवस्था है। रात 9.15 बजे मंडी के आगे मुर्गा-मछली मार्केट स्थित रैन बसेरे पर ताला लटका था। रैन बसेरे के अंदर और बाहर अंधेरा पसरा था। चौकीदार भी नदारद था।
विज्ञापन


रात 9.30 बजे बस स्टैंड पर नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय के आसपास गंदगी पसरी थी और छुट्टा जानवरों का डेरा था। गेट पर ताला लटका था। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि यात्री प्रतीक्षालय बंद रहता है। इस यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण क्षेत्रीय सांसद उमा भारती ने सांसद निधि से कराया है। एक माह पहले ही यह बस आपरेटर्स एसोसिएशन को संचालन के लिए हस्तांतरित किया गया है। लेकिन, यह यात्रियों के काम नहीं आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



मुर्गा-मछली मार्केट स्थित रैन बसेरा में ठहरने वालों की संख्या कम रहती है। नगर निगम की ओर से वहां चौकीदार की तैनाती की गई है और नियमित खोलने के आदेश भी हैं। यदि रैन बसेरा बंद पाया गया है, तो इसकी जांच कर चौकीदार के विरुद्ध कार्रवाई होगी। 
- डा. राकेश बाबू, नगर स्वास्थ्य अधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed