फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   NGT reached highcourt door

Jhansi News: एक पक्ष पहुंचा एनजीटी दूसरे ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

Tue, 31 Jan 2023 11:32 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
NGT reached highcourt door
झांसी। लक्ष्मी तालाब पर खाकी शाह मजार और मंदिरों के अतिक्रमण को हटाने के मामले में मजार पक्ष के लोगों ने एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) में अपना पक्ष रखा है, तो वहीं मंदिर पक्ष के लोगों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हालांकि एनजीटी ने सभी पक्षों की मौजूदगी में 17 फरवरी को सुनवाई तारीख नियत की है।
विज्ञापन

लक्ष्मी तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए एनजीटी ने जिला प्रशासन को आदेश दिए हैं। जिसके तहत खाकी शाह मजार और मंदिरों को हटाने के लिए नगर निगम का अमला कई बार पहुंचा। लेकिन अमले को हर बार भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के चलते नगर निगम के अमले को बिना कार्रवाई के ही लौटना पड़ा है। लेकिन मजार और मंदिर से अतिक्रमण हटाने की लड़ाई को कानूनी तरीके से लड़ने के लिए दोनों ही पक्षों ने कमर कस ली है। जिसके तहत खाकी शाह मजार पक्ष के लोगों ने एनजीटी में अपना पक्ष रखा है तो वहीं मंदिर पक्ष के लोगों ने हाईकोर्ट में अपील की है। अपर नगर आयुक्त मोहम्मद कमर ने बताया कि एक पक्ष ने एनजीटी में अपना पक्ष रखा है तो वहीं दूसरे पक्ष ने हाईकोर्ट में अपील की है। दोनों ही पक्षों द्वारा लिखित रूप में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed