फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   newly married woman set herself on fire month after marriage

झाड़ फूंक में गई नई दुल्हन की जान: झांसी में नवविवाहिता ने खुद को लगाई आग, अस्पताल में हुई मौत

Wed, 26 Jul 2023 09:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 26 Jul 2023 09:04 PM IST
सार

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता ने आग लगाकर जान दी। परिजनों के मुताबिक, ऊपरी चक्कर में फंसकर आग लगा ली। इलाज के दौरान महिला ने अस्पताल में दमतोड़ दिया। 

विज्ञापन
newly married woman set herself on fire month after marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी। शादी के एक माह बाद विवाहिता ने आग लगा ली। गंभीर हाल में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। चार दिन तक चले उपचार के बाद बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि विवाहिता भूत-प्रेत पर विश्वास करती थी। उपचार के दौरान उसने बताया कि उनकी बातों पर आकर उसने खुद को आग के हवाले करने की बात बताई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन

टहरौली के पिपरा गांव निवासी शिवानी (19) की शादी 25 जून को भटपुरा गांव के नवल किशोर अहिरवार से हुई थी। परिजनों के मुताबिक, पिछले कई साल से शिवानी की तबीयत खराब रहती थी। परिजन तांत्रिकों के चक्कर में पड़ गए। कई तांत्रिकों ने शिवानी पर ऊपरी फेर बताया। तांत्रिक ने शिवानी की शादी कराने की सलाह दी लेकिन, शादी के बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति नवल किशोर के मुताबिक, 22 जुलाई की सुबह शिवानी खाना बनाने के बाद बर्तन धो रही थी। उसी दौरान बाहर बरामदे के पास उसने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। आग लगने पर वह गली की तरफ दौड़ पड़ी। उसे आग का गोला बना देख पति समेत आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां बर्न वार्ड में उसे भर्ती कर लिया गया। लेकिन, वह करीब पचास फीसदी झुलस चुकी थी। 

विज्ञापन

इलाज के दौरान शिवानी ने परिजनों को बताया कि बर्तन धोते समय उसके पास एक महिला भूत आई। उसने उसे आग लगाने को उकसाया। इसके बाद उसने आग लगा ली। टहरौली थाना प्रभारी भीमसेन पोनिया के मुताबिक, सुसराल में सिर्फ पति ही रहता था। घटना के दो दिन पहले ही वह मायके से यहां आई थी। मायके पक्ष की ओर से भी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
 

मां-बाप का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
उपचार के चौथे दिन शिवानी की मौत हो जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शिवानी के मां कौशल्या रोते हुए अचेत हो गई। पति नवल किशोर परिवार का इकलौता पुत्र है। उसके मां-बाप की करीब दो साल पहले मौत हो चुकी। बहन राजकुमारी की शादी कर चुका। इसके बाद से वह दादी कुंवर बाई के साथ रहता है। जीविको पार्जन के लिए गांव में ही वह प्राइवेट काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed