Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   New year come with cold

Jhansi News: गलन के साथ होगी नए साल की दस्तक

Sat, 31 Dec 2022 06:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
New year come with cold
झांसी। नए साल की दस्तक गलन के साथ होगी। एक जनवरी को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, चार जनवरी से शीत लहर चलने की संभावना है। हालांकि, अभी घना कोहरा छाने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों से आनी वाली हवाओं की दिशा बदलने के चलते शुक्रवार को न्यूनतम तापमान साढ़े सात डिग्री सेल्सियस रहा। मगर रविवार से हवाओं की दिशा में फिर से बदलाव हो सकता है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम दिशा से सर्द हवाएं पूर्वी और उत्तरी दिशा का रुख करेंगी। आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं चलने से झांसी में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। एक जनवरी को पांच डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा रह सकता है। गलन भी शुरू हो सकती है। बुधवार तक पारा लुढ़ककर चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दिन से शीत लहर भी चलने की संभावना है।
विज्ञापन

कब-कितना रह सकता पारा
दिन अधिकतम न्यूनतम
शनिवार 28 7
रविवार 24 5
सोमवार 23 5
मंगलवार 23 5
बुधवार 23 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed